फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is no bridge at Manvapur Ghat, and instead of 5, the distance has to be covered for 15 km

Lakhimpur Kheri News: मनवापुर घाट पर पुल नहीं, 5 की जगह नापनी पड़ रही 15 किमी. की दूरी

Tue, 03 Feb 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 03 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
There is no bridge at Manvapur Ghat, and instead of 5, the distance has to be covered for 15 km
दुर्गेश कुमार
बिझौली। उल्ल नदी के मनवापुर घाट पर पुल न बनने से सैकड़ों लोगों को 15 से 20 किमी. का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। यदि पुल बन जाता तो यह दूरी केवल तीन से पांच किमी. रह जाती, जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन आसान हो जाता।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि देवकली तीर्थ, मेडिकल कॉलेज, अलीगंज बाजार, बिजुआ, भीरा, पलिया और दुधवा जैसे स्थानों तक जाने के लिए उन्हें रोजाना लंबा फेर लगाना पड़ता है। मनवापुर घाट पर पुल बनने से शहबुद्दीनपुर, जमुनहा, रमुआपुर, चिंतापुर, बेहटा, बरगदिया, भटपुरवा, लखैया फार्म, बिझौली फार्म, जमुनाबाद फार्म सहित कई गांवों के ग्रामीण सीधे जिला मुख्यालय और पलिया-दुधवा तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बख्खारी के पास एक रपटा पुल मौजूद है लेकिन बरसात में नदी उफान होने पर वह भी बंद हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनवापुर घाट पर पुल बनाए जाने के लिए कई बार सर्वे हो चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुल बनाने की मांग फिर से जोर देकर उठाई है, ताकि उनका रोजमर्रा का आवागमन सुरक्षित और आसान हो सके।
-----------------


अरसे से क्षेत्रवासी पुल बनाए जाने की आस लगाए बैठे हैं। आज नहीं तो कल यह पुल बन जाएगा, जिससे दुधवा नेशनल पार्क व कबीरधाम जाने में आसानी होगी।

-विपिन श्रीवास्तव

------------



जब-जब चुनाव आता है, तब-तब नेता लोकलुभावन वादे करते हैं। चुनाव के बाद वे लोग फिर भूल जाते हैं। धीरे-धीरे क्षेत्र में आना ही भूल जाते हैं।

-श्याम सुंदर यादव

-----------



मनवापुर पुल बनने से काफी सहूलियत होगी। समय की बचत होगी और व्यापार बढ़ेगा। कबीरधाम आने-जाने वाले लोगों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी।

-अनुभव दास

------



पुल होता तो कबीरधाम पैदल ही पहुंच जाते। हमारे गांव से वहां की दूरी महज दो किमी. है, पर पुल की कमी के कारण अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

-दुर्गेश कुमार, रमुआपुर
----
पुल निर्माण के सर्वे से संबंधित जानकारी नहीं है। अगर सर्वे हुआ है, तो इसके बारे में पता करते हैं कि अब तक क्या रहा। अगर कोई दिक्कत है तो उसका समाधान किया जाएगा।
-अभिषेक कुमार, सीडीओ

दुर्गेश कुमार

दुर्गेश कुमार

दुर्गेश कुमार

दुर्गेश कुमार

दुर्गेश कुमार

दुर्गेश कुमार

दुर्गेश कुमार

दुर्गेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed