फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is a good chance of good growth in the family of crocodiles in Dudhwa

दुधवा में मगरमच्छों के कुनबे में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना

Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
There is a good chance of good growth in the family of crocodiles in Dudhwa
मगरमच्छ के बच्चे।
सुहेली नदी के किनारे बड़ी संख्या में दिख रहे मगरमच्छ के बच्चे
विज्ञापन

बांकेगंज। दुधवा नेशनल पार्क के बीच से होकर बहने वाली सुहेली नदी के किनारे इन दिनों मगरमच्छों के बच्चे खूब दिखाई दे रहे हैं। इससे डीटीआर प्रशासन खुश तो है ही साथ ही उनकी सुरक्षा में जुट गया है।
मगरमच्छ आमतौर से मई-जून में अंडे देते हैं और जुलाई में अंडों से बच्चे निकलना शुरू हो जाते हैं। इस समय अंडों से निकले बच्चे सुहेली नदी के किनारे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। डीटीआर प्रशासन का कहना है कि इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा ज्यादा संख्या में बच्चे दिख रहे हैं। इससे इनके कुनबे में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन

वनाधिकारी बताते हैं कि मगरमच्छों का सर्वाइकल रेट काफी कम होता है। मगरमच्छ एक बार में 30 से 60 तक अंडे देते हैं। इनमें बहुत कम अंडों से बच्चे निकल पाते हैं। क्योंकि इनमें से अधिकांश बच्चों को सियार और ब्लैक स्टार्क नामक स्थानीय चिड़िया अपना भोजन बना लेती है। कुछ बच्चे बाढ़ में भी बह जाते हैं। हाल में हुई गणना में दुधवा नेशनल पार्क की नदियों और तालाबों में मगरमच्छों की संख्या 596 पाई गई थी। इस बार डीटीआर प्रशासन इन बच्चों की सुरक्षा के प्रति काफी सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहेली नदी के किनारे इस बार अंडों से मगरमच्छों के बच्चे खूब निकले हैं। डीटीआर प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के लिए निगरानी टीमें बनाई हैं। इस बार मगरमच्छों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
- संजय पाठक, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed