फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is a glow on the face of living with chest held high

Lakhimpur Kheri News: चेहरे पे सीना तान के जीने की चमक है

Wed, 30 Apr 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
There is a glow on the face of living with chest held high
अमर उजाला काव्य कैफे (कवि सम्मेलन) में काव्य पाठ करते कवि धर्मराज कवि शायर। संवाद
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला की ओर से शहर के होटल एलीट इन में मंगलवार की शाम काव्य कैफे का आयोजन किया गया। नामचीन कवियों ने अपनी की रचानाओं से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। कवियों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। शृंगार, वीर रस की कविताओं पर कवियों ने खूब वाहवाही लूटी। हास्य कवियों ने श्रोताओं को खूब हंसाया और गुदगुदाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, विशिष्ट अतिथि एसपी संकल्प शर्मा सहित गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कवयित्री मणिका दुबे ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगे बढ़ाया। मंच संचालन का जिम्मा शृंगार रस के कवि स्वयं श्रीवास्तव ने संभाला।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने बाराबंकी के हास्य कवि विकास बौखल को मंच पर आमंत्रित किया। विकास बौखल ने पहले तो श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और हंसाया। इसके बाद कविता पढ़ी, किसी खंजर से न तलवार से जोड़ा जाए, सारी दुनिया को चलो प्यार से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर के शृंगार रस के कवि नवल सुधांशु ने कहा, एक दिन एक दिये ने कहा मन पतंगा सा कोई नहीं, तप भगीरथ सा कोई नहीं, जल भी गंगा सा कोई नहीं। झूमते बादलों ने कहा इंद्र धनुषों का भ्रम मिट गया, रंग सारे मिले हर जगह पर तिरंगे सा कोई नहीं।
बाराबंकी में पुलिस इंस्पेक्टर व कवि धर्मराज कवि शायर ने अपनी कविता के माध्यम से एक सच्चे पत्रकार के चित्रण को दिखाया। कहा- मुझे न तीर न तलवार की जरूरत है, सच को कहने को बस अखबार की जरूर है। तख्त-ओ-ताज की कोई नहीं ख्वाहिश मुझको, कलम में सिर्फ मुझे धार की जरूरत है।
मध्य प्रदेश की कवयित्री मणिका दुबे ने पढ़ा- शहर के शोर में वीरानियां हैं, यहां तुम हो मगर तन्हाइयां हैं। मोती तुम्हारे हाथ से आकर फिसल गया, तुम सोचते हो पांव का कांटा निकल गया। ऐसा हमारा दिल था इसलिए सह गई... अब कभी न मिलें वो हमें, आप इतनी दुआ कीजिए। प्यार अंदर नहीं आपके, तो खत्म ये दिखावा करें। दोस्ती का तमाशा नहीं दुश्मनी अब अता कीजिए।
मध्य प्रदेश से ही आए कवि रवि शंकर चतुर्वेदी ने पढ़ा- सारे गम को निचोड़ देता है, अहम के शैल फोड़ देता है। लेखनी का समर्थ से संवाहक, वक्त के पांव मोड़ देता है। अंत में संचालक व कवि स्वयं श्रीवास्तव ने पढ़ा- पत्थर की चमक है न नगीने की चमक है, चेहरे पे सीना तान के जीने की चमक है। पुरखों से विरासत में हमें कुछ न मिला था, जो दिख रही है खून पसीने की चमक है।
------------
कवि सम्मेलन में यह लोग किए गए सम्मानित
-अजमानी पब्लिक स्कूल से एमडी गुरजीत अजमानी को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इन्होंने 70 वर्ष की अवस्था में उत्तर प्रदेश इंटरपेन्योर अवार्ड जीता और जल संरक्षण को लेकर विभिन्न भाषाओं में क्यूआर कोड जारी किया।
-स्पदंन नर्सिंग होम के डॉक्टर अंजीत सिंह को सम्मानित किया गया। डॉक्टर अंजीत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप के माध्यम से आम जनता को लाभ पहुंचाया। समय-समय पर चिकित्सा के क्षेत्र में जागरूक अपील करते रहते हैं।
-डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी को चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। डॉ. रवि ने शहर के जाने माने फिजिशियन हैं। सरल स्वभाव और सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग करते रहते हैं।
-जीवन ट्रांसपोर्ट कंपनी से इंद्रेश गुप्ता उभरते युवा व्यवसायी हैं। गरीबों की सेवा भाव से हजारों गरीब बेटियों की शादी, जरूरतमंदों का इलाज, ऑपरेशन कराए। कोरोना काल में लोगों को भोजन, विश्राम के साथ उनको घरों तक भेजने का कार्य किया।
-श्री हरपाल सिंह एकेडमी सिकंदराबाद के प्रबंधक अभय सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। सिकंदराबाद जैसे ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने, न्यूनतम शुल्क में तकनीक के साथ बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने का जो संकल्प लिया, उसको पूर्ण कर रहे हैं। -न्यू श्रीसिद्धि विनायक हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर शिवराज वर्मा को चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में निशुल्क कैंप के साथ ही निर्धन मरीजों को निशुल्क इलाज के साथ ही दवाओं की व्यवस्था की।
-आईबीएच पॉवर सल्यूशन लखीमपुर के एमडी रियाज खान को सोलर पॉवर को बढ़ावा देने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। इन्होंने बिजली बचाने और घर-घर सोलर लगाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही सब्सिडी के बारे में जानकारी दी।
-चंद्ररानी हॉस्पिटल मल्टीस्पेशियलिटी सेंटर के डॉ. धीरेंद्र वर्मा को चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इन्होंने बड़ी संख्या में निशुल्क चिकित्सा कैंपों का आयोजन किया गया। कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाता है।
-सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर गोला से डॉक्टर कौशल वर्मा के प्रतिनिधि अनुज सिंह को सम्मानित किया गया। सेंटर पर जरूरतमंदों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधा तथा आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

-होटल एलीट इन के महाप्रबंधक ऋषि खन्ना को सम्मान प्रदान किया गया। कम बजट में अच्छी सुविधाएं ग्राहकों को प्रदान की जाती हैं।
-जीवन टोयोटा से शुभम गुप्ता को सम्मान प्रदान किया गया। जनपद में टोयोटा का शोरूम नहीं था। यहां के लोगों को लखनऊ या बरेली से वाहन लाने पड़ते थे, लेकिन अब यह सुविधा शहर में उपलब्ध है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed