फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There are no animals or fodder in the cow shelters

Lakhimpur Kheri News: गोशालाओं में कहीं पशु नहीं, कहीं चारा नहीं

Thu, 15 Oct 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
There are no animals or fodder in the cow shelters
लखीमपुर खीरी। गोशालाओं में अव्यवस्थाओं की शिकायत पर शासनस्तरीय जांच टीम ने बुधवार को पलिया क्षेत्र की सौनहा, मझगईं और फरसहिया गोशालाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पशु जैविक औषधि संस्थान, लखनऊ के अपर निदेशक डॉ. ओम प्रकाश की अध्यक्षता में टीम ने रिपोर्ट तैयार की। जांच के निष्कर्ष अभी सामने नहीं आए हैं। शिकायतकर्ता मझगईं निवासी विश्वजीत गुप्ता ने अनियमितताओं का दावा कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विश्वजीत के मुताबिक, सौनहा गो-आश्रय में निरीक्षण के दौरान एक भी पशु नहीं मिला। सभी गोवंश को जंगल में चरने भेजे जाने और जांच की सूचना पर वापस बुलाने की बात कही गई। मझगईं में रिकॉर्ड के मुकाबले कम गोवंश मिले और हरे चारे की व्यवस्था नहीं थी। यहां 495 गोवंश दर्ज हैं, जिन पर 1,500 रुपये प्रति गोवंश प्रतिमाह के हिसाब से करीब 7.43 लाख रुपये खर्च होने की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वजीत ने दावा किया कि फरसहिया गो-आश्रय में दलदल और कीचड़ था। वहां दो गोवंश मृत और चार गंभीर बीमार मिले। यहां करीब 445 गोवंश दर्ज हैं। उन्होंने तीनों गोशालाओं में अधिकांश पशुओं के कानों से सरकारी टैग गायब होने की बात भी कही।


वर्जन

शिकायत पर शासनस्तर से गठित अपर निदेशक और संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों ने गोशालाओं की जांच की है। जांच आख्या अभी नहीं मिली है। पूर्व में मैंने पलिया की गोशाला का निरीक्षण किया था, तब व्यवस्थाएं सही मिली थीं।

-डॉ. दिनेश कुमार सचान, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed