फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Then bhapanai Mohana, pouring water in Jankpur, stirred

फिर उफनाई मोहाना, जनकपुर में घुसा पानी, हड़कंप

Sun, 13 Aug 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां-खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां-खीरी।  Updated Sun, 13 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Then bhapanai Mohana, pouring water in Jankpur, stirred
बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
रपटा पुलिया पर पानी चलने से कौड़ियाला मार्ग बंद, रननगर एसएसबी चौकी हुई जलममग्न  
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तिकुनियां-खीरी। 
पहाड़ों पर हो रही बारिश से शनिवार की रात भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी एक बार फिर उफना गई जिससे नदी के पास स्थित गांव जनकपुर टांडा में बाढ़ का पानी दोबारा घुस गया। बाढ़ का पानी घुसने से रननगर एसएसबी पोस्ट भी जलमग्न हो गई।   

शनिवार की रात से मोहाना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे उफनाई मोहाना का पानी गांव जनकपुर टांडा में दोबारा घुस गया। नदी का विकराल रूप देख बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की धड़कने बढ़ गईं हैं। लोग अपने घरों का सामान निकालकर सुरक्षित ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। जनकपुर टांडा में बाढ़ का पानी एक हफ्ते बाद दोबारा घुसने से ग्रामीणों की कमर टूट गई है। वहीं रननगर एसएसबी पोस्ट में करीब तीन से चार फुट पानी भर गया है। ग्राम पंचायत प्रधान मोहम्मद मियां, पूर्व प्रधान राजाराम, राजेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश ने बताया नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीणों को गांव से निकालने के लिए यहां पर्याप्त नाव नहीं है, जिसकी सूचना एसडीएम निघआसन अखिलेश यादव को दी गई है ग्राम रननगर के प्रधान मलूक सिंह ने बताया कि बाढ़ का पानी रामनगर की सड़क पार कर एसएसबी पोस्ट में घुस गया है। रपटा पुलिया पर बाढ़ का पानी चलने से कौड़ियाला मार्ग पर आवागमन ठप है।   
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed