फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Theft of Rs 10 lakh from four houses in Odarahana village

Lakhimpur Kheri News: ओदरहना गांव में चार घरों से 10 लाख की चोरी

Mon, 02 Sep 2024 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 10 lakh from four houses in Odarahana village
श्रीपाल के घर बिखरा पड़ा सामान-संवाद
फरधान। थाना क्षेत्र के ओदरहना गांव के चार घरों से 1.35 लाख रुपये नकदी समेत करीब दस लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए। एक ही रात में हुईं चार चोरियों से गांव में दहशत का माहौल है। तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


ओदरहना गांव निवासी सर्वेश कुमार वर्मा दूध का व्यापार करते हैं। शनिवार रात चोर पीछे से चढ़कर घर के अंदर पहुंचे। कमरे का ताला काटकर बक्से में रखे 5.5 लाख रुपये के जेवर एक लाख से अधिक की नकदी चुरा ले गए। दूसरी घटना में चोर छत का जाल काटकर विजय पाल वर्मा के घर में दाखिल हुए। बक्से में रखी पायल, चुटकी, सोने का फूल, अंगूठी और 1500 रुपये नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

चोरों ने संतोष कुमार वर्मा के घर से बीस हजार रुपये नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। पड़ोसी श्रीपाल के घर में चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुसे। अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और तीन हजार रुपये चुरा लिए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ओदरहना गांव में चार घरों में छोटी-छोटी चोरियां हुई हैं। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाेरों ने श्रीपाल के घर को दोबारा बनाया निशाना
बीती 19 अप्रैल की रात चोरों ने ओदहरना निवासी श्रीपाल के घर को निशाना बनाते हुए लाइसेंसी बंदूक के 12 कारतूस के अलावा सात से आठ लाख रुपये के जेवरों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन आज तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। शनिवार रात एक बार फिर से चोरों ने श्रीपाल के ही घर को निशाना बनाया।

23 अगस्त को भी हो चुकी है आठ लाख की चोरी
फरधान क्षेत्र के मनिकापुर और फत्तेपुर में 23 अगस्त की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में महज एक चोरी की घटना दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया था। बाकी दो चोरी की घटनाओं को फरधान पुलिस भूल गई। तीनों पीड़ित आज भी खुलासे की राह तक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed