फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Theft in Rahmat Nagar and Murtiha in the same night

Lakhimpur Kheri News: एक ही रात में रहमत नगर और मुर्तिहा में चोरी

Wed, 29 May 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Theft in Rahmat Nagar and Murtiha in the same night
चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में चाेरों ने दो घरों से नकदी और जेवरात सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमत नगर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह और परिवार के लोग छत पर सोए थे। चोर मकान का पिछला दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए। जिस कमरे में बहू लेटी थी, उसके दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। दूसरे कमरे में जाकर अलमारी और संदूक खोलकर गले का हार, सोने की अंगूठियां, सोने की चेन, बिछिया, पायल समेत लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। रात करीब तीन बजे पोते के रोने की आवाज सुनकर घर के लोग जगे तो कमरों के दरवाजे खुले देखकर दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी-संदूक के ताले टूटे पड़े थे। चोरी की दूसरी घटना में चोरों ने गांव मुर्तिहा निवासी बलवंत कुमार के घर को निशाना बनाया। पीछे का दरवाजा खोलकर घर के अंदर घुसे चोर अलमारी और संदूक तोड़कर सोने की मटर माला, पायल, बिछिया, झुलनी और 15 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। दोनों घटनाओं की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed