{"_id":"685ed860c1f427a0cc0213f3","slug":"theft-in-five-houses-in-raipur-bujurg-of-neemgaon-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-149194-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नीमगांव के रायपुर बुजुर्ग में पांच घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नीमगांव के रायपुर बुजुर्ग में पांच घरों में चोरी
Fri, 27 Jun 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में के गांव रायपुर बुजुर्ग में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाते हुए लाखों का माल चोरी कर लिया। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
गांव रायपुर बुजुर्ग में बृहस्पतिवार की रात राजेंद्र के घर में पीछे से घुसे चोरों ने दस हजार की नकदी और बक्से में रखे जेवरात चोरी कर लिए। राजेंद्र के घर में ही रह रहे दूसरे भाई जनार्दन की दस हजार नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। गांव के ही श्रीकांत के घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने ढाई हजार नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
रमाकांत के घर से 22,000 नकद, जेवर और अन्य सामान चोरी किया। गांव के ही रामलोटन के घर से दो हजार नकद और करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर लिए। एक ही रात, एक ही गांव में पांच घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना के बाद सीओ मितौली जितेंद्र सिंह परिहार ने प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान के साथ घटनास्थल पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रणनीति बनाने तथा गश्त में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने गांव में जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ, मितौली