{"_id":"666b6a2c9fd30921e0013c34","slug":"theft-again-in-fardhanjewelry-and-cash-worth-lakhs-crossed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-122142-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फरधान में फिर चोरी... लाखों के जेवर-नकदी पार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फरधान में फिर चोरी... लाखों के जेवर-नकदी पार की
विज्ञापन
चोरी के बाद इंद्रजीत के घर बिखरा पड़ा सामान -संवाद
फरधान। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार तीन दिनों से अलग-अलग मोहल्लों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त न होने के चलते चोर सक्रिय हैं। बुधवार की रात भी चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
धौरहरा खुर्द के मजरा सिकटिहा गांव निवासी इंद्रजीत यादव और विनोद कुमार दोनों एक ही मकान में रहते है। बुधवार की रात दोनों परिवार छत पर सो रहे थे। चोर मकान के पीछे दीवार के सहारे घर में घुस आए। कमरे से संदूक और अलमारी में रखी 50 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए।
इंद्रजीत की पिछले वर्ष शादी हुई थी, सारा जेवर बनवाया था। बृहस्पतिवार सुबह सोकर उठने के बाद इंद्रजीत जब नीचे उतरकर आए तो देखा कि कमरों का दरवाजा खुला पड़ा था। कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा था। संदूक में रखी नकदी और जेवर भी गायब थे। उसने आस-पास के लोगों को चोरी की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी की। मकान स्वामी ने थाने पहुंच कर पुलिस को चोरी की तहरीर दी। एसओ कौशल किशोर ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।