फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Theft accused caught in encounter, one shot in leg

Lakhimpur Kheri News: मुठभेड़ में पकड़े गए चोरी के आरोपी, एक के पैर में लगी गोली

Sat, 18 Jan 2025 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Theft accused caught in encounter, one shot in leg
उचौलिया। थाना पुलिस और स्वाट टीम ने 11 दिन पहले पशु चोरी समेत चोरी की दो घटनाओं के आरोपियों को शुक्रवार शाम को सैंडा गांव के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

असलहा की बरामदगी के लिए ले जाने के दौरान सैंडा मार्ग पर हुई मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में गांव सोनौवा में आरोपी छह जनवरी को देर रात घर के बाहर बंधी पंकज यादव की भैंस चोरी कर पिकअप पर लादकर ले जा रहे थे। इस दौरान नींद खुलने पर भैंस खूंटे पर न मिलने पर उसने शोर मचाया। शोरगुल होने पर चोर पिकअप लेकर मौके से भागे, लेकिन ग्रामीणों के पीछा करने पर हड़बड़ाहट में पिकअप असंतुलित होकर खाई में पलट गई और आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इससे पहले सितंबर 2024 में गांव मोहीउद्दीनपुर से सुरेश सिंह कुशवाहा के बंद मकान से हुई चोरी की घटना भी इन्हीं लोगों ने की थी। तलाश के दौरान शुक्रवार रात को पुलिस ने घटना में शामिल उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव सहजनिया निवासी सलमान उर्फ साठिया और सलमान उर्फ भीमा और शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में गांव धुल्लिया निवासी फहीम उर्फ भौंदा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों से 9600 रुपये और अभियुक्त सलमान उर्फ साठिया के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान सलमान उर्फ साठिया के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed