फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man who was going to give the news of his mother's death to his uncle, died

मां के मौत की खबर मामा को देने जा रहे युवक की मौत

Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
The young man who was going to give the news of his mother's death to his uncle, died
मझगईं के बेला टॉपर का मृतक रोहित का फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
मझगईं। इलाके के बेला टॉपर निवासी एक युवक अपनी मां की मौत की सूचना देने के लिए अपने मामा के घर साइकिल से जा रहा था। किसी वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक घर में दो मौतों पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इलाके के बेला टॉपर में शनिवार की दोपहर सुंदर की पत्नी कमला देवी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद सुंदर का 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार साइकिल से अपने मामा के घर सरखना गांव में मां की मौत होने की सूचना देने गया था। इस दौरान पलिया-निघासन रोड पर मलिनियां के पास किसी वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक शव रोड पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन

पलिया से वापस मझगईं जा रहे मझगईं चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने खून से लथपथ युवक को सड़क पर पड़ा देखकर जेबों की तलाशी ली तो उसमें मिले आधार कार्ड से पहचान हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी। साथ ही शव को पीएम के लिए भेजवाया। एक ही घर में दो मौतें हो जाने से मृतक युवक के भाई बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी तो छलक पड़े आंसू
युवक रोहित व उसकी मां कमला देवी की अर्थी एक साथ उठी तो गांव के लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। सरजू नदी के किनारे गमगीन माहौल में मां-बेटे का अंतिम संस्कार रविवार की दोपहर बाद किया गया।

सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था मृतक रोहित
रोहित सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। गरीबी के चलते सिर्फ एक भाई व दो बहनों की ही शादी हुई है। जमीन न होने से सभी भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते थे। मृतक के भाई विजय पाल, राजू, बबलू, बाबू, बहन शीला व सुरजाना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed