फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man who set the noose died on the third day

फंदा लगाने वाले युवक ने तीसरे दिन दम तोड़ा

Mon, 13 Jun 2022 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The young man who set the noose died on the third day
मृतक ज‌ितेंद्र
13एलकेएच 04, 05, 07
विज्ञापन

फंदा लगाने वाले युवक
ने तीसरे दिन दम तोड़ा
- आपसी विवाद में शुक्रवार को पत्नी ने फंदा लगाकर दी थी जान
- पत्नी का हाल देखकर पति ने भी उसी दिन लगा लिया था फंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम कोटवा में शुक्रवार की शाम फंदा लगाने वाले दंपती में पति की भी तीसरे दिन मौत हो गई। पत्नी की उसी दिन मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पति का गंभीर हालत में इलाज चल रहा था।
शुक्रवार को कोटवा गांव में पति पत्नी में हुए विवाद के चलते पत्नी ज्ञानवती (25) ने कमरा बंद कर फंदा लगा लिया था। जब पति ने पत्नी को फंदे से लटकते देखा तो उसे नीचे उतारा, हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में पति जितेंद्र (28) ने भी फंदा लगा लिया। समय रहते घरवालों ने उसे उतार लिया। फंदा लगाने से वह गंभीर घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रेफर किया। लखनऊ में दो दिन इलाज के बाद डॉक्टर ने जवाब देकर घर लौटा दिया। रविवार को परिजन जितेंद्र को घर ले आए। घर में सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। एक घर में दो-दो मौतों से परिवार में मातम है।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम कोटवा निवासी जितेंद्र की शादी करीब पांच वर्ष पहले नीमगांव के घुंसी निवासी ज्ञानवती से हुई थी। उनका तीन साल का एक बेटा है। जितेंद्र की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में न तो तहरीर मिली है और न ही किसी पक्ष ने कोई आरोप लगाया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कौन बनेगा मासूम का सहारा
कोटवा गांव में जितेंद्र और उसकी पत्नी ज्ञानवती की मौत के बाद उनका तीन वर्षीय मासूम बेटा अनाथ हो गया है। बच्चे को कुछ आभास नहीं है पर माता-पिता को न देखकर वह लगातार रो रहा है। उसकी दादी उसे गोद में लेकर चुप कराने का प्रयास कर रही थीं। हालांकि अब तक यह तय नहीं हो सका है कि मासूम ददिहाल में रहेगा या ननिहाल में रहेगा। फिलहाल ज्ञानवती की मौत के बाद उसे उसके ननिहाल वाले कोटवा में दादी के पास ही छोड़ गए थे।

मृतक ज्ञानवती

मृतक ज्ञानवती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed