{"_id":"3418acddd652a17660ab65463249dbe1","slug":"the-young-man-swallowed-crocodile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को निगल गया मगरमच्छ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को निगल गया मगरमच्छ
धौरहरा
Updated Fri, 08 May 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के परमेश्वरीपुरवा गांव में एक युवक को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। वह गांव के पास नाले में मछली पकड़ने गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी है।
कोतवाली क्षेत्र के परमेश्वरीपुरवा मजरा रमियाबेहड़ निवासी भगवानी का पुत्र त्रिवेणी प्रसाद (35) दोपहर 12 बजे गांव के पास सुखनी नाले में मछली पकड़ने गया था। उसने मछली पकड़ने के लिए पानी में जाल फेंका। जाल खींचने के दौरान मगरमच्छ उसका पैर पकड़ कर पानी में खींचने लगा। जब तक त्रिवेणी प्रसाद की चीख सुनकर पड़ोस के लोग दौड़ते तब तक मगरमच्छ युवक को पानी में खींच ले गया। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी है। पुलिस ने जाल डलवाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना पाकर एसपी अरविंद सेन और सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। युवक की तलाश नावों के जरिए की जा रही है। अभी तक युवक को कोई पता नहीं चल सका है।
बढ़ रही मगरमच्छ और घड़ियालों की संख्या
क्षेत्र के तालाबों और झीलों में इन दिनों मगरमच्छ और घड़ियालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। अक्सर मगरमच्छ और घड़ियालों के बच्चे बस्ती में भी पहुंच जाते हैं। हाल ही में लुधौनी और बम्हौरी गांव में स्कूल के पास मगरमच्छ पहुंचे थे। इसके अलावा कफारा गांव के दक्षिण सुखनी झील में पचासों मगरमच्छ और घड़ियाल के बच्चे आए दिन देखे जाते हैं। कफारा के ग्रामीणों की माने तो झील के मगरमच्छ और घड़ियाल अब तक कई कुत्ते और बकरियों का शिकार कर चुके हैं।