फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man and the girl went to the mound and heard the sound of two bullets being fired.

Lakhimpur Kheri News: युवक-युवती टीले पर गए और दो गोलियां चलने की आई आवाज

Thu, 29 Feb 2024 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
The young man and the girl went to the mound and heard the sound of two bullets being fired.
मितौली। कस्बे में राजा लोने सिंह की गढ़ी स्थित खंडहरनुमा शिव मंदिर के पास सोमवार को युवक और युवती के शव मिलने की गुत्थी धीरे-धीरे सुलझ रही है।सीसीटीवी फुटेज में मृतका उमा के साथ जाती दिखी उसकी सहेली से बुधवार को पुलिस ने पूछताछ की। सहेली ने बताया कि उमा और रावेंद्र टीले पर चले गए थे और वह मजार में प्रसाद चढ़ाने चली गई। इस दौरान दो गोलियां चलने की आवाज आई तो वह साइकिल लेकर अस्पताल में ड्यूटी करने चली गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उमा ने जिस नंबर पर आखिरी बार बात की थी, ये वही युवती है जो सीसीटीवी फुटेज में उमा के साथ जाती दिख रही है। पूछताछ में उमा की सहेली ने बताया कि घटना वाले दिन उसकी उमा से सुबह करीब 8:45 बजे के करीब बात हुई थी। इसके कुछ ही देर बाद वह दोनों अलग-अलग साइकिल से गढ़ी पर गईं थी। दोनों ने शहीद मर्द बाबा की मजार के कुछ पहले ही अपनी अपनी साइकिलें खड़ी कर दीं। इसके बाद उमा और रावेंद्र टीले पर चढ़ गए और वह मजार पर प्रसाद चढ़ाने चली गई।
विज्ञापन

मजार से बाहर आने के कुछ देर बाद ही उसे दो बार गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इससे वह सन्न रह गई और साइकिल लेकर मौके से भाग गई। वह सीधे निजी अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर पहुंच गई। पुलिस ने उमा की सहेली की इन बातों की पुष्टि के लिए मजार पर रहने वाले युवक से भी पूछताछ की है। इस पर उसने भी यही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------------------

जो भी हुआ... 20 मिनट में हुआ
मितौली। पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, अनुमान है कि घटना करीब बीस मिनट में हुई होगी। पुलिस जांच कर रही है कि दोनों के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ होगा जो ऐसी वारदात हो गई। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि उमा की सहेली से पूछताछ के बाद भी अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर पर भी गहनता से जांच जारी है।

अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं
उमा भारती निवासी मुरादपुर थाना मैगलगंज और रावेंद्र निवासी कल्लुआमोती की मौत के मामले में दोनों के परिजनों ने अलग-अलग तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। हालांक अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच के आधार पर यही कहा जा सकता है कि पहले रावेंद्र ने उमा को गोली मारी और फिर खुद को गोली से उड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed