फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The woman accused him of occupying the house

Lakhimpur Kheri News: महिला ने लगाया मकान पर कब्जा करने का आरोप

Tue, 20 May 2025 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
The woman accused him of occupying the house
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के भंसड़िया निवासी एक महिला ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मकान का तोला तोड़कर जबरन कब्जा और वहां रखा सामान गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांचों नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में रेनू शर्मा ने बताया कि वह नया मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहीं थीं। 16 अप्रैल को उनके खाते में पांच लाख रुपये सत्येंद्र तिवारी नाम के व्यक्ति ने भेजे। इसकी जानकारी रेनू ने परिजनों को दी तो जेठ अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि एक घंटे पहले वर्मा काॅम्प्लेक्स निकट डाॅन बाॅस्को नहरिया निवासी राहुल निवासी से मकान के संबंध में महज वार्ता हुई है। उसने मकान बेचने के लिए 20 लाख रुपये में डील होने की बात कही।
विज्ञापन

इधर राहुल के साथ रोहित कुमार नाम का व्यक्ति आया। दोनों ने मकान के कागज देखने के लिए मांगे। इस पर जेठ ने मकान के कागज दोनों को दिखाए। दोनों युवक कुछ देर के बाद कागज वापस करने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 अप्रैल की शाम पांच बजे रेनू मकान पर ताला डालकर पुश्तैनी मकान मोहल्ला काशीनगर चली गईं। आरोप है कि उनके पीछे सत्येंद्र तिवारी, राहुल वर्मा, रवि पांडेय, रोहित कुमार व आंचल तिवारी ने मकान का ताला तोड़कर उस पर जबरन कब्जा कर लिया। विरोध करने पर आराेपियों ने गालियां दीं। पुलिस ने तहरीर पर पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed