फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The wedding procession did not come due to non-fulfillment of dowry demands, preparations were halted

Lakhimpur Kheri News: दहेज की मांग पूरी न होने पर नहीं आई बरात, धरी रह गईं तैयारियां

Thu, 25 Apr 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession did not come due to non-fulfillment of dowry demands, preparations were halted
फरधान। दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन पक्ष की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। ऐसे में दुल्हन के पिता ने फरधान थाने में आरोपियों खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेने से इन्कार करते हुए मितौली थाने में शिकायत करने को कहा।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि अपनी बेटी का रिश्ता मितौली थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर निवासी एक युवक से तय किया। गोद भराई, तिलक समारोह की रस्में हो चुकी हैं। दो लाख रुपये दे चुके हैं। बताया कि बरात के दो दिन पहले दूल्हा पक्ष ने बाइक की मांग की। उन्होंन शादी के बाद देने की बात कही। 21 अप्रैल को बरात आनी थी। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
विज्ञापन

पांच सौ लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। सारे मेहमान भी आ गए, लेकिन बरात नहीं आई। जब फोन किया तो आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात लाने से इन्कार कर दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि जिस लड़के से शादी होनी थी, उसने शादी के दिन किसी अन्य लड़की के साथ शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों से भटक रहा पीड़ित पिता
पीड़ित पिता ने बताया वह कार्रवाई के लिए तीन दिनों से भटक रहे हैं। जब वह फरधान थाने पहुंचे तो उसे मितौली भेज दिया गया। जब मितौली पहुंचे तो पुलिस पूरे दिन थाने में रोके रही। इसके बाद वापस फरधान थाने में जाने के लिए कह दिया गया। अब उन्होंने महिला थाने में शिकायत की है। पीड़ित ने कहा कि महिला पुलिस ने आरोपी पक्ष को थाने बुलवाया, लेकिन वह लोग नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed