फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The weather turned pleasant due to heavy rain overnight

Lakhimpur Kheri News: रात भर झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम

Thu, 14 Aug 2025 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The weather turned pleasant due to heavy rain overnight
पलिया-भीरा मार्ग पर गिरा पेड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। देर रात से लेकर सुबह तक हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। रातभर बरसते बादलों ने जहां उमस से जूझ रहे लोगों को राहत दी, वहीं सुबह की ठंडी हवा और हल्की धूप ने माहौल सुहाना बना दिया। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बारिश के वजह से बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे मौसम सुहाना बना रहा। शहर की गलियों और बाजारों में सुबह-सुबह लोगों की रौनक बढ़ गई। कई लोग टहलने के लिए घरों से बाहर निकले तो बच्चों ने बारिश के पानी में खेल का मजा लिया। हालांकि बारिश की वजह से कई जगह पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को निकलने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। उधर, मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन




पलिया-भीरा मार्ग पर पेड़ गिरने से लगा जाम
पलियाकलां। सुबह तड़के से शुरू हुई तेज बारिश करीब दस बजे तक बूंदाबांदी बनकर बंद हुई। इस बीच पलिया भीरा मार्ग पर मटैहिया के पास सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक मार्ग जाम रहा। वन विभाग को मामले की सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर सड़क किनारे किया तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed