फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The weather changed the direction, icy winds extended troubles

मौसम ने बदली करवट, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई मुसीबतें

Tue, 17 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 17 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
The weather changed the direction, icy winds extended troubles
weather - फोटो : concept photo
सुबह कोहरा और दिन भर आसमान में छाए रहे बादल 
विज्ञापन

 मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। एक सप्ताह की भीषण शीतलहर के बाद सोमवार को अच्छी धूप निकलने और सर्द हवाओं के थमने से राहत मिली थी लेकिन मंगलवार को एक बार फिर आसमान में बादल घिर आए और बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हो गया। इससे एक बार फिर लोगों की कंपकंपी छूट गई। दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली लेकिन धूप में गर्मी न होने से लोगों को राहत नहीं मिल पाई। 
बादलों के छाए रहने से सोमवार को बहुत कम देर के लिए ही धूप निकली। सुबह से ठंडी हवाओं का दौर जारी रहने से ठंड बढ़ गई। इससे जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। दिन भर सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। दिन भर लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव करते दिखे। लोग सुबह देर तक रजाइयों में दुबके रहे और शाम को भी लोग घरों में जल्दी दुबक गए।  
विज्ञापन

गोला  गोकर्णनाथ। सुबह से घना कोहरा पड़ने से मौसम काफी सर्द रहा, वाहनों को दिन में हेडलाइट जलाकर धीमी गति चलना पड़ा। दोपहर बाद निकली हल्की धूप से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी। मंगलवार को शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से आसमान में घना कोहरा छाया रहने, सर्द हवाओं के चलने से आम जनजीवन दिन भर  अस्त व्यस्त रहा। रात में पाला पड़ने, दिन में सर्द हवाएं चलने से लोग थरथर कांपते रहे। जहां देखो वहां लोग आग जलाकर हाथ सेंकते दिखे। सड़कों पर  वाहनों की गति धीरी रही। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन न होने से स्कूली  बच्चे कांपते नजर आए। कई दिनों से मौसम साफ रहने के बाद अचानक शीत लहर बढ़ने  से आम लोग व्याकुल हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed