{"_id":"5ed931dc8ebc3e9056108b85","slug":"the-weather-changed-due-to-the-storm-in-maharashtra-lakhimpur-news-bly4081298143","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में आए तूफान से मौसम का बदला मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र में आए तूफान से मौसम का बदला मिजाज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला-बदला सा नजर आया। सुबह से बादल छाए रहे और दिन भर हल्की बूंदाबांदी होती रही। बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली, जिससे तापमान में गिरावट आई हैै। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बादलों की आवाजाही से बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम में आए बदलाव से गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री से लुढ़ककर 34 डिग्री पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान तीन अंकों की गिरावट के साथ 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि महाराष्ट्र में आए तूफान के चलते और पश्चिमी विक्षोभ के असर से यहां भी मौसम में बदलाव आया है। अभी इसे प्री मानसून नहीं कह सकते हैं। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना रहेगी, जिससे बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी गिरावट आएगी। शनिवार से मौसम साफ होने लगेगा।