{"_id":"6643e3940fc5a0ed780c6a34","slug":"the-water-level-of-sharda-river-suddenly-increased-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-119973-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अचानक बढ़ गया शारदा नदी का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अचानक बढ़ गया शारदा नदी का जलस्तर
विज्ञापन
पचपेड़ी घाट पुल के आगे बह रहा तेज पानी। संवाद
महेवागंज/सुंदरवल। शारदा नदी का जलस्तर मंगलवार को अचानक बढ़ गया। फूलबेहड़-निघासन मार्ग पर पचपेड़ी घाट पुल के दोनों तरफ करीब तीन फुट तक पानी बह रहा है। पानी बढ़ने से राहगीरों की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं।
जिला मुख्यालय से फूलबेहड़ होकर निघासन, तिकुनिया, बेलरायां, बिनौरा, सोठियाना और रकेहटी आने-जाने के लिए शारदा नदी के पचपेड़ी घाट पुल से होकर सीधा रास्ता है। बरसात के मौसम के बाद नदी का जलस्तर कम होने पर पचपेड़ी घाट में पीपों का अस्थायी पुल बना दिया जाता है। इस रास्ते पर लखीमपुर से निघासन की दूरी करीब तीस किलो मीटर कम हो जाती है। सीधा रास्ता व मुख्यालय से कम दूरी होने के चलते लोग इस मार्ग का अधिक इस्तेमाल करते है।
जिलेभर में सोमवार को हुई बारिश के बाद से शारदा का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। अगले ही दिन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से राहगीर ठिठक गए। हालांकि इसकी सूचना पीडब्ल्यूडी ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को दी है। पचपेड़ी घाट पुल के पार नदी का बहाव तेज हो गया है। इसी तेज बहाव से होकर राहगीरों को निकलना पड़ रहा है। यह पुल पीडब्लूडी प्रथम के अधीन है। पीडब्ल्यूडी ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। संवाद