{"_id":"62aa1723a4cba61e6e1f99c3","slug":"the-wandering-girl-was-handed-over-to-child-line-lakhimpur-news-bly4882865125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटकती बच्ची चाइल्ड लाइन के सुपुर्द की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटकती बच्ची चाइल्ड लाइन के सुपुर्द की गई
विज्ञापन
बच्ची आरोही
चाइल्ड लाइन काउंसलर बोलीं, दिल्ली की रहने वाली है आरोही
लखीमपुर खीरी। रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को एक बच्ची भटकती मिली। इसके बारे में जीआरपी ने चाइल्ड लाइन को सूचित किया। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लेकर घरवालों की तलाश शुरू कर दी है।
चाइल्ड लाइन काउंसलर विभा सक्सेना ने बताया कि बच्ची अपना नाम आरोही, मां का नाम विष्णु एवं पिता का नाम श्रीकृष्ण और दिल्ली की निवासी होना बता रही है। बच्ची ने बताया कि वह मां के साथ गोला आई थी और किसी तरह बिछड़ गई थी। विभा सक्सेना ने बताया कि बच्ची के घरवालों का अभी पता नहीं चल सका है। इसलिए उसे बाल कल्याण समिति के निर्देश पर दत्तक ग्रहण इकाई में आश्रय दिलाया गया है। उन्होंने बताया कि किशोरी के बारे में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर- 1098 एवं 9415796814 पर फोन कर सूचना दे सकते हैं।