{"_id":"647a30352c835a53170d7f26","slug":"the-villagers-closed-the-cow-dynasty-in-the-village-secretariat-lakhimpur-news-c-4-1-171299-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने ग्राम सचिवालय में बंद किए छुट्टा गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने ग्राम सचिवालय में बंद किए छुट्टा गोवंश
विज्ञापन
सिकटिहा सचिवालय में बंद आवारा पशु
मैगलगंज। ब्लाक पसगवां के हरनहा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने छुट्टा गोवंश घेरकर ग्राम सचिवालय में बंद कर दिए। ग्रामीणों का कहना है छुट्टा पशुओं की वजह से फसलें बचाना मुश्किल हो रहा है।
मैगलगंज थाना क्षेत्र के हरनहा ग्राम पंचायत के मजरा सिकटिया के गुस्साए लोगों ने छुट्टा पशुओं को इकट्ठा कर पंचायत सचिवालय में बंद कर दिया है। सचिवालय के अंदर करीब 40 छुट्टा पशु बंद हैं। ग्रामीणों का कहना है ये पशु उनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इसकी शिकायत प्रधान और एसडीएम से लगातार की जा रही है लेकिन इन्हें गोआश्रय स्थल भेजने का काम नहीं किया गया। पंचायत सचिव से भी इस बारे में कहा गया लेकिन किसी ने भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
शुक्रवार को मजबूरन सचिवालय में छुट्टा पशुओं को बंद करना पड़ा। एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पंचायत सचिवालय में बंद करने की जानकारी मिली है। जल्दी ही छुट्टा पशुओं को गोआश्रय स्थल भेजा जाएगा। संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं।