{"_id":"68e2afc338e99009770ff93b","slug":"the-urban-team-of-gorakh-pradesh-was-the-best-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-157562-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोरक्ष प्रांत की नगरीय टीम रही सर्वश्रेष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोरक्ष प्रांत की नगरीय टीम रही सर्वश्रेष्ठ
Sun, 05 Oct 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
छात्र छात्रा को किया जा रहा पुरस्कृत। स्रोत : स्कूल
लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड में तीन दिवसीय क्षेत्रीय गणित मेला व संस्कृति महोत्सव का रंगारंग समापन रविवार को हुआ। चार प्रांतों अवध, काशी, कानपुर और गोरक्ष से आए 665 प्रतिभागियों ने विभिन्न गणितीय और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोरक्ष प्रांत की नगरीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब जीता।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य अशोक चटक मटक मेरो ठाकुर ने सबका मन मोह लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि गणित केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि जीवन को व्यवस्थित करने की वैज्ञानिक कला है। संस्कृति और शिक्षा का यह समन्वय राष्ट्र निर्माण की दिशा में अनुकरणीय है।
क्षेत्रीय संयोजक, संस्कृति बोध परियोजना राजकुमार सिंह और क्षेत्रीय संयोजक, वैदिक गणित संतोष सिंह ने विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
विज्ञापन
अंत में विद्यालय प्रबंधक रवि भूषण साहनी, कोषाध्यक्ष विमल अग्रवाल व प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।