{"_id":"682b75ea16fa9ad7600da508","slug":"the-tricolor-will-fly-100-feet-high-sports-will-improve-health-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-146225-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 100 फुट ऊंचा लहराएगा तिरंगा... खेल से बनेगी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 100 फुट ऊंचा लहराएगा तिरंगा... खेल से बनेगी सेहत
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के बीचोबीच जीआईसी मैदान में शहर के बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और युवाओं के लिए एक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार किया जा रहा है।
करीब दो करोड़ 34 लाख की धनराशि से यहां बच्चों के लिए झूले, लोगों को टहलने के लिए पथ तैयार किया जा रहा। इसके अलावा यहां ओपन जिम, लाइटें आदि लगाई जाएंगी। बच्चों के तरह-तरह के झूले और 100 फुट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। पूरे मैदान में खूबसूरत लाइटें और 70 फुट ऊंची हाई मास्क लाइटें भी लगेंगी। साथ ही मैदान को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा।
एमएलसी अनूप गुप्ता अपनी निधि से शहरवासियों के लिए यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार करवा रहे हैं। इसका शिलान्यास कार्यक्रम 21 अक्तूबर 2023 को किया गया था। इसमें करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जीआईसी मैदान में ट्रैक तैयार हो चुका है, ओपन जिम की मशीनें लगा दी गई हैं। झूले भी लग चुके हैं और झूले वाले एरिए में घास लगा दी गई है। पूरे मैदान में लाइटों का काम शुरू हो गया है।
एमएलसी अनूप गुप्ता ने बताया कि यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स करीब दो करोड़ की लागत से शहर के बीचोबीच बनाया जा रहा है। ताकि शहर के लोगों को यहां आकर सुकून मिले। बुजुर्गों को टहलने का एक सुरक्षित स्थान मिल सके। उन्होंने बताया कि काफी तेज काम चल रहा है। जल्द ही लोगों को इसकी सौगात मिलेगी। लगभग दो माह में उसका शुभारंभ कर दिया जाएगा।