फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tricolor installed at a height of 100 feet is getting damaged after getting entangled in the high mast

Lakhimpur Kheri News: हाईमास्ट में उलझकर क्षतिग्रस्त हो रहा सौ फुट ऊंचाई पर लगा तिरंगा

Sat, 28 Dec 2024 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
The tricolor installed at a height of 100 feet is getting damaged after getting entangled in the high mast
हाई मास्ट में उलझा लखीमपुर रोड स्थित नानक चंद्र अग्निहोत्री स्मारक पार्क में लगा तिरंगा। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर मार्ग स्थित स्वर्गीय नानक चंद्र अग्निहोत्री स्मारक पार्क में 100 फुट ऊंचे स्तंभ पर लगा राष्ट्रीय ध्वज हाईमास्ट में उलझकर क्षतिग्रस्त हो रहा है। ध्वज को बदलवाने एवं पार्क की मरम्मत कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बता दें, कि 25 जनवरी को करीब 12 लाख की लागत से बने 100 फुट ऊंचे स्तंभ पर 70 किलो वजनी तिरंगा लगाया गया था। इसके पास समानांतर ऊंचाई पर एक हाईमास्ट लाइट लगी है। पूर्व में भी इस लाइट में उलझ कर तिरंगा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे लोगों की मांग पर काफी दिन बाद बदलवाया गया था।
विज्ञापन

फिर से तिरंगा इसी लाइट में उलझकर क्षतिग्रस्त हो रहा है। नगर के पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रहे स्वर्गीय नानक चंद अग्निहोत्री के प्रपौत्र शुभम अग्निहोत्री ने तिरंगे को बदलवाने एवं पार्क की मरम्मत करने की मांग की है। साथ ही दूरदर्शिता की कमी और अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed