फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The trap tied to catch the tiger was hunted, the forest department kept watching

Lakhimpur Kheri News: बाघ पकड़ने के लिए बांधे गए पड्डे का हुआ शिकार, देखता रह गया वन विभाग

Sat, 14 Sep 2024 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
The trap tied to catch the tiger was hunted, the forest department kept watching
लखीमपुर खीरी। मूड़ा अस्सी और इमलिया निवासी युवकों पर मार डालने वाले बाघ को पकड़ने के लिए बांधे गए पड्डे का भी शिकार हो गया। पड्डे को मारकर बाघ वापस खेतों में चला गया।
विज्ञापन

निगरानी में जुटी वन विभाग की टीम ने बाघ की लोकेशन ट्रेस कर स्पॉट चिह्नित कर लिया है। चिह्नित क्षेत्र में ग्रामीणों का आवागमन रोक दिया गया है। 27 अगस्त को हैदराबाद थाना के गांव इमलिया निवासी अमरेश कुमार और तीन दिन पहले मूड़ा अस्सी गांव के जाकिर अली को मौत के घाट उतारने वाला बाघ अब तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आया है। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने मूड़ा अस्सी गांव के बाहर खेतों के समीप पड्डे को बांधा था। बाघ ने पड्डे को निवाला बनाया और वापस खेतों में घुस गया।
विज्ञापन

हालांकि वन विभाग स्पॉट चिह्नित करने का दावा कर रहा है। कानपुर चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डाॅ. दया एवं डाॅ. नितेश कुमार कटियार वनकर्मियों के साथ क्षेत्र निगरानी में जुटे हैं। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि चिह्नित जगह को आइसोलेट कर बाघ को बेहोश करने का प्रयास किया जा रहा है। बाघ को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया के दौरान लोगों को इस क्षेत्र में जाने से रोका गया है। वनकर्मी इमलिया, अजान, मूड़ा जवाहर, घरथनियां व बांसगाव सहित समीपवर्ती ग्रामों में मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के संबंध में ग्रामीणोंं को जागरूक कर रहे हैं। जागरूकता अभियान में बाघ मित्र, ग्रामीणों को वन्यजीव एवं जनमानस सुरक्षा के उपाय बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed