फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The trainee teacher recruitment meeting today

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती को लेकर बैठक आज

Fri, 25 Dec 2015 06:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Dec 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
The trainee teacher recruitment meeting today
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती 2011 की आठवीं और नवीं कट आफ सूची की काउंसिलिंग के बाद चयन सूची लटकी है। इसका कारण है कि बीएसए डॉ. ओपी राय ने डायट प्राचार्य डॉ. मीरा त्रिपाठी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बिना चयन समिति की बैठक कराए पांच गुनी और बीस गुनी कट ऑफ सूची जारी करने की लिखापढ़ी की है। मामले को सुलझाने के लिए 26 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक होनी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती 2011 की आठवीं और नवीं कट ऑफ सूची जारी कर काउंसिलिंग कराई गई थी। बीएसए डॉ. ओपी राय ने बिना चयन समिति की बैठक कराए कट ऑफ सूची जारी करने और काउंसिलिंग कराने के पीछे डायट प्राचार्य पर मनमानी का आरोप लगाते हुए शिक्षा निदेशक और डीएम समेत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। इस कारण काउंसिलिंग के बाद चयन सूची जारी नहीं की गई। वजह है कि चयन सूची का डीएम से अनुमोदन के बाद नियुक्ति पत्र बीएसए को ही निर्गत करना होता है। ऐसे में बीएसए के विरोध के कारण चयन सूची लटक गई थी। चयन सूची जारी न होने से काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थी अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इधर मामले को बढ़ता देख डायट प्राचार्य ने चयन समिति की बैठक बुला ली है। 26 दिसंबर को डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में और सचिव और बीएसए डॉ. ओपी राय की मौजूदगी में चयन समिति की बैठक होने के बाद प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की आठवीं और नवीं कट ऑफ सूची और काउंसिलिंग पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

काउंसिलिंग दोबारा संभव
बीएसए डॉ. ओपी राय का कहना है कि अनियमित रूप से जारी की गई कट ऑफ सूची के आधार पर हुई काउंसिलिंग को मानने का कोई औचित्य नहीं है। फिलहाल बैठक में किस बात पर चर्चा होती है, उस पर विचार करेंगे। बीएसए की टिप्पणी पर गौर करें तो आठवीं और नवीं कट ऑफ सूची अनियमित है। ऐसे में दोबारा काउंसिलिंग होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed