फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The traffic department has decided on diversion routes for Ganesh Utsav

Lakhimpur Kheri News: गणेश उत्सव के लिए यातायात विभाग ने तय किए डायवर्जन रूट

Mon, 14 Sep 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 14 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The traffic department has decided on diversion routes for Ganesh Utsav
लखीमपुर खीरी। गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान शहर में यातायात सुचारु रखने के लिए यातायात विभाग ने डायवर्जन रूट तय किए हैं।
विज्ञापन

14 से 25 सितंबर तक गणेश उत्सव चलेगा। इस दौरान 10 स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। 25 सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा के दौरान भी डायवर्जन लागू रहेगा।

यातायात प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि शोभायात्रा शुरू होने से दो घंटे पहले सैधरी बाइपास और पंडित दीनदयाल चौराहा से नगर में छोटे व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शोभायात्रा मार्ग पर ई-रिक्शा का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। महेवागंज की ओर से आने वाले बड़े कॉमर्शियल वाहनों को सैधरी बाइपास होते हुए बरगद चौराहा से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। एलआरपी चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों को भी बरगद चौराहा से सैधरी बाइपास होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस समेत आपातकालीन वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed