फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tin shed can be removed only up to four feet in front of the shop

Lakhimpur Kheri News: दुकान के सामने चार फुट तक ही निकाल सकते हैं टिन शेड

Wed, 17 Dec 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The tin shed can be removed only up to four feet in front of the shop
गोला में अतिक्रमण पर हुई बैठक में बोलते व्यापारी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद के सभागार में शहर में अतिक्रमण की समस्या पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। विचार-विमर्श, सुझाव के दौर, शोर-शराबे के बाद सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य मार्गों पर नाली से नाली तक सीमा निर्धारण की गई। मुख्य मार्गों पर दुकानों के आगे चार फुट तक टिन शेड निकालने का निर्णय हुआ। शहर के ई-रिक्शा का शहर में व बाहरी ई-रिक्शों का शहर सीमा के बाहर संचालन पर सहमति बनी। बिना नंबर के ई-रिक्शों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा गया। रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिसकर्मी तैनात कराने, गन्ना वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश न देने सहित कई निर्णय लिए गए। व्यापारियों ने सुझाव भी रखे।
विज्ञापन

वर्जन
अतिक्रमण की समस्या के निराकरण के लिए सार्थक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए हैं। उससे पूर्व शहर में मुनादी कराने, व्यापारियों को सूचित करने के लिए नगर पालिका और पुलिस को 15 दिन का वक्त दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतीक्षा त्रिपाठी, एसडीएम, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed