फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... The time of the first ' young ' Zilla Panchayat will be seen

...इस बार पहले से ‘जवान’ नजर आएगी जिला पंचायत

Wed, 04 Nov 2015 11:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
... The time of the first ' young ' Zilla Panchayat will be seen
इस बार चुनी गई जिला पंचायत पिछली पंचायत से ज्यादा जवान है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों में अधिकतर नए चेहरे हैं और कम उम्र के हैं। ईसानगर ब्लाक की अनीता सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी उम्र महज 22 साल है। जबकि बेहजम तृतीय क्षेत्र से चुने गए बंशीधर राज सबसे उम्रदराज हैं। उनकी आयु 81 वर्ष है। उम्रदराज होने के साथ बंशीधर राज सबसे अनुभवी सदस्य हैं।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित 72 जिला पंचायत सदस्यों में से 33 सदस्य 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। 17 सदस्य 41 साल से 50 साल के बीच है जबकि 12 सदस्यों की आयु 51 से 60 वर्ष के बीच है। जिला पंचायत सदस्यों में से पांच सदस्य 25 वर्ष या उससे कम आयु के हैं। 11 सदस्यों की उम्र 26 से 30 साल के बीच, नौ सदस्य 31 से 35 साल के बीच और आठ सदस्य 36 से 40 साल के बीच के की उम्र के हैं। 61 से 70 साल की आयु के सिर्फ तीन सदस्य हैं उनमें भी दो महिलाएं हैं।
विज्ञापन

कम्र उम्र सदस्यों में महिलाओं की संख्या ज्यादा
नवनिर्वाचित जिला पंचायत में कुल 34 महिला सदस्य चुनी गई हैं। इनमें से 20 महिलाएं 40 साल से कम उम्र की हैं। गौरतलब यह है कि 25 वर्ष से कम आयु की पांचों सदस्य महिला हैं। 40 से 45 साल की महिला सदस्यों की संख्या छह, 50 वर्ष की एक, 50 से 55 वर्ष के बीच दो, 55 से 60 के बीच की दो, 60 से 65 साल के बीच दो और 70 साल की एक महिला सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र अनुसार जिला पंचायत सदस्यों की संख्या
25 वर्ष तक.........................05
26 से 30 वर्ष तक            11
31 से 35 वर्ष तक            09
36 से 40 वर्ष तक             08
41 से 50 वर्ष तक            17
51 से 60 वर्ष तक            12
61 से 70 साल                03
70 से अधिक                   01
कुल सदस्य........................72
उम्र के अनुसार महिला सदस्यों की संख्या
25 वर्ष तक                    05
26 वर्ष से 30 वर्ष तक        07
31 वर्ष से 35 वर्ष तक        04
36 वर्ष से 40 वर्ष तक         04
41 वर्ष से 45 वर्ष तक         06
46 वर्ष से 50 वर्ष तक         01
51 वर्ष से 55 वर्ष तक         02
56 वर्ष से 60 वर्ष तक          02
61 वर्ष 70 वर्ष तक             03
कुल महिला सदस्य..............34

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed