{"_id":"687e7d521de016b1ae086c4f","slug":"the-tigress-of-barouncha-is-constantly-changing-her-location-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-151236-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लगातार ठिकाना बदल रही बरौंछा की बाघिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लगातार ठिकाना बदल रही बरौंछा की बाघिन
Mon, 21 Jul 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
बरौंछा नाला क्षेत्र के खेत में भरा पानी।- संवाद।
बांकेगंज। मैलानी और गोला रेंज सीमा क्षेत्र में पिछले चार महीने से सक्रिय बाघिन लगातार ठिकाना बदलकर निगरानी टीमों को खूब छका रही है।
मैलानी और गोला वन रेंज क्षेत्र में सक्रिय बरौंछा की बाघिन शनिवार को 10 किलोमीटर की दूरी तय कर दोनों रेंजों के दो गांवों के घरों में घुसकर दो बकरियाें पर हमला कर उनका शिकार किया था। रविवार रात वह अपना ठिकाना बदलकर फिर रत्नापुर गांव के पास पहुंची। गांव के कुत्तों के चिल्लाने की आवाज सुनकर सतर्क लोगों ने शोरगुल मचाकर और पटाखे दागकर उसे खदेड़ दिया।
सोमवार सुबह मौके पर पहुंची निगरानी टीमों ने पगचिह्न देखकर बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि की। इसके बाद टीमों ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया, लेकिन खेतों और रास्तों में पानी भरा होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। संवाद