फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tiger sat in the sugarcane field the whole day

Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में दिन भर बैठा रहा बाघ

Wed, 19 Feb 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The tiger sat in the sugarcane field the whole day
गन्ने से निकलकर लाही के खेत में जाता बाघ। स्रोत- सोशल मीडिया। - फोटो : सांकेतिक
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन की मैलानी रेंज के जंगल से सटे सुल्तानपुर गांव में गन्ने के खेत में एक बाघ मंगलवार को पूरे दिन बैठा रहा। ग्रामीणों के शोर-गुल करने पर भी टस से मस नहीं हुआ।
विज्ञापन

बफरजोन मैलानी रेंज जंगल से निकलकर एक बाघ खुटार रेंज की सीमा तक पहुंच गया। वह पिछले दो दिनों से हरीपुर,किशनपुर और सुल्तानपुर गांव के आसपास चहलकदमी करता रहा। मंगलवार दोपहर गन्ने खेत से निकले बाघ ने गांव निवासी भगवानदीन पर हमला कर झपट्टा मारने की कोशिश भी की। उसने भागकर बमुश्किल जान बचाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे खुटार रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने लोगों को सतर्क करते हुए निगरानी शुरू कर दी। शाम करीब छह बजे बाघ गन्ने खेत से निकला और धीमी चाल से लाही खेत से गुजर कर मैलानी रेंज जंगल की ओर चला गया। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
सुल्तानपुर गांव के पास चहलकदमी करता दिखा बाघ जंगल की ओर चला गया है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दुबारा बाघ दिखलाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
- मनोज श्रीवास्तव, रेंजर, खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed