फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The thief shot two bullets, despite being injured the farmer caught one

Lakhimpur Kheri News: चोर ने मारी दो गोलियां, घायल होने पर भी किसान ने एक को दबोचा

Tue, 02 Jul 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
The thief shot two bullets, despite being injured the farmer caught one
गोली के निशान दिखाता सुखविंदर-संवाद
बिजुआ। ग्राम गोंधिया में पकड़े जाने के डर से चोर ने किसान को दो गोलियां मार दीं। खून से लथपथ होने पर भी किसान सुखविंदर सिंह ने एक चोर को नहीं छोड़ा। परिजनों के जागने पर गोली चलाने वाला चोर अपने अन्य सहयोगी के साथ भाग गया। घायल किसान को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव गोंधिया में सुखविंदर सिंह का झाला है। रविवार की देर रात करीब 11 बजे घर के सभी लोग बाहर बरामदे में सो रहे थे। तभी अचानक कमरे से कुछ गिरने की आवाज सुनाई पड़ी। आवाज सुनकर सुखविंदर सिंह उठ गए और कमरे की तरफ बढ़े। कमरे के अंदर चोर होने पर सुखविंदर दरवाजे की कुंडी लगाने लगे। तभी पकड़े जाने के डर से हथियारबंद चोरों में से एक ने सुखविंदर को पकड़ लिया। लेकिन, सुखविंदर ने उल्टे उस चोर को जकड़ लिया।
विज्ञापन

इससे अन्य दो चोर डर गए और अपने साथी को छुड़ाने के लिए सुखविंदर पर तमंचे से दो गोलियां चला दीं। एक गोली पीठ तो दूसरी कंधे के नीचे लगी। लहूलुहान अवस्था में होने पर भी सुखविंदर ने एक चोर पकड़ लिया। गोली की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य भी जाग गए। इसके बाद अन्य चोर भाग गए। गोली लगने से घायल सुखविंदर जमीन पर गिर पड़े। तभी परिजनों ने चोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर हिरासत में ले लिया। घायल किसान को पहले सीएचसी बिजुआ भेजा गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी गोला अजेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। गृहस्वामी ने तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों नामजद बीरज उर्फ नेता, अरुण कुमार व राजेंद्र निवासी नौरंगाबाद थाना भीरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन पुलिस ने इस मुकदमे को रविवार की देर रात 11.30 बजे दर्ज करना दिखाया है।

चोरों को पकड़ने के लिए मारे छापे, नहीं चढ़े हत्थे
सीओ के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापे मारते हुए हुए फरार चोरों की तलाश की लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लगे। बताते हैं कि तीनों झाले की बाउंड्री वाल फांदकर दाखिल हुए। माना जा रहा है कि तीन घर के अंदर दाखिल हुए, जबकि बाहर भी कुछ लोगों के होने की आशंका जताई है। सोमवार सुबह एएसपी नैपाल सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed