{"_id":"68b5e16a4005860e8e09cebd","slug":"the-teams-of-pargana-khairigarh-and-jhala-jharkhand-won-the-match-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-154661-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: परगना खैरीगढ़ और झाला झारखंड की टीमों ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: परगना खैरीगढ़ और झाला झारखंड की टीमों ने जीता मुकाबला
Mon, 01 Sep 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान भिड़ती टीमें। संवाद
सिंगाही (खीरी)। बावन द्वादशी के उपलक्ष्य में कस्बे में जारी कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को बारिश ने खलल डाल दिया। रिमझिम फुहारों के बीच केवल दो ही मुकाबले कराए जा सके।
पहला मैच परगना क्लब खैरीगढ़ और स्टार क्लब के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन के साथ परगना क्लब खैरीगढ़ ने 50-30 अंकों से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा मुकाबला झाला झारखंड और बालाजी निघासन के बीच हुआ। इसमें झारखंड की टीम ने आक्रामक प्रदर्शन के साथ 44-24 अंकों से बाजी मार ली। कमेटी के अध्यक्ष अमन साहनी ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10:00 बजे से महिला वर्ग के तीन और पुरुष वर्ग के दो मैच खेले जाएंगे।
इस दौरान कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, आजम खां, विकास गुप्ता, मकबूल हाशमी, रेफरी बालकराम, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शक खूब उत्साहित दिखे और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।