{"_id":"68b9cfa06f90be7e050d6998","slug":"the-team-of-gram-panchayat-naurangabad-won-the-final-of-kabaddi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-154930-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ग्राम पंचायत नौरंगाबाद की टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ग्राम पंचायत नौरंगाबाद की टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल
Thu, 04 Sep 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी टूर्नामेंट में फाइनल विजेता को ट्राॅफी के साथ प्रोत्साहन राशि प्रदान करते अध्यक्ष मोहम्म
सिंगाही। बावन द्वादशी महोत्सव में कस्बे के गुड़मंडी ग्राउंड में चल रही पांच दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला गया। इसमें ग्राम पंचायत नौरंगाबाद की टीम ने लखनऊ हॉस्टल को पराजित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम को मुख्य अतिथि चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम ने ट्रॉफी व 9,100 रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के तहत पहला क्वार्टर फाइनल रहीमपुरवा एकेडमी और बालाजी नौरंगाबाद के बीच खेला गया। इसमें बालाजी नौरंगाबाद ने जीत दर्ज की। दूसरा क्वार्टर फाइनल ग्राम पंचायत नौरंगाबाद और राजपूत ब्वॉयज मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में ग्राम पंचायत नौरंगाबाद ने 35 अंक जुटाकर विरोधी टीम को छह अंकों से हराया।
सेमीफाइनल दौर में लखनऊ हॉस्टल ने बालाजी नौरंगाबाद को 21-8 से शिकस्त दी और फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में ग्राम पंचायत नौरंगाबाद को वॉकओवर मिला।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में ग्राम पंचायत नौरंगाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 58 अंकों के साथ लखनऊ हॉस्टल को 36 अंकों पर रोकते हुए खिताब जीत लिया। उन्हें निर्णायक मंडल ने ग्राम पंचायत नौरंगाबाद को विजेता घोषित किया।
इस मौके पर डॉ. एमआर सेठी, पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार, उत्तम कुमार सोनी, सुनील बत्रा, विनीत जैन, अनुदीप पुरवार, सय्यद दिलशाद समेत कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।