{"_id":"65a5aca96cef6c651a057b34","slug":"the-sun-did-not-shinethe-cold-wave-tormented-me-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-12997-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नहीं निकली धूप... शीतलहर ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नहीं निकली धूप... शीतलहर ने सताया
विज्ञापन
गर्म कपड़े लपेटकर गुजरती महिलाएं-संवाद
लखीमपुर खीरी। कोहरे और शीतलहर के चलते लोग बेहाल हैं। सोमवार को भले ही न्यूनतम तापमान एक डिग्री चढ़कर आठ पर पहुंच गया हो, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच कम हो रहा अंतर सर्दी में इजाफा कर रहा है। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्यियस रहा।
मकर संक्रांति के दिन लोगों को उम्मीद थी कि सूर्य देवता दर्शन देंगे, धूप निकलेगी मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे तक कोहरा पड़ता रहा। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के बाद से जिले में ठंड और गलन पहले से बढ़ रही है। तराई इलाकों का तो और भी बुरा हाल है। दिन भर सर्द हवा के साथ ही कोहरा गिरता रहता है। सोमवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते शाम करीब पांच बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
पाला गिरने पर आलू और सरसों को नुकसान
पूरे-पूरे दिन ग्रामीण इलाकों में पड़ रहा कोहरा फसलों के लिए आफत बनता जा रहा है। गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है लेकिन पाला गिरने पर आलू और सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अभी भले ही गलन हो रही हो लेकिन पाला नहीं पड़ रहा। पाला गिरने पर आलू और सरसों की फसल में झुलसा रोग लग जाता है। सरसों की फसल में माहू रोग हो जाता है। पाला गिरने पर किसान खेत की सतह की नमी को बरकरार रखने के अलावा मैकोजेब नामक दवा का दो किग्रा प्रति हेक्टेयर के हिसाब से छिड़काव करें। माहू कीट से फसल को बचाने के लिए डाइनेथोएट नामक दवा एक लीटर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से छिड़काव किया जा सकता है।
विज्ञापन
कोहरे ने धीमी की रफ्तार, कई ट्रेनें लेट
कोहरे के चलते लगातार ट्रेनें लेट हो रही हैं। रोज की तहत सोमवार को एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटा लेट रहीं तो वहीं शाहगढ़ पैसेंजर भी करीब 10 मिनट लेट पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों का खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।