फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The stove has not been lit for two days, when the matter reached the Chief Minister, the officers provided help

Lakhimpur Kheri News: दो दिन से नहीं जला चूल्हा, मुख्यमंत्री तक पहुंची बात तो अफसरों ने पहुंचाई मदद

Fri, 18 Apr 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The stove has not been lit for two days, when the matter reached the Chief Minister, the officers provided help
खाद्य सामग्री के साथ मौजूद परिवार संवाद
खीरी टाउन। खीरी के मोहल्ला हानिया टोला में एक गरीब परिवार का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लिया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी परिवार के पास पहुंचे और आटा, दाल, चावल, आलू, तेल, सब्जी आदि उपलब्ध कराई। मुफलिसी के चलते इस छह लोगों के परिवार में अनाज का एक दाना नहीं था। दो दिन से घर में खाना भी नहीं बना था। वायरल वीडियो देखकर सपा नेता मोहन बाजपेई ने भी गरीब परिवार को खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन

कस्बा खीरी के मोहल्ला हानिया टोला निवासी प्रताप व उसकी तीन पुत्रियां- सोनी (18), मोनी (16) और मोनिका (14) के अलावा दो पुत्र सोनू (10) और मोनू (5) गरीबी में अपना जीवन यापन कर रहे थे। परिवार में सोनी और मोनी दोनों बहनें दृष्टिहीन हैं। इन बच्चियों की माता रामरति का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। बताया जाता है कि प्रताप की पत्नी रामरति राशन कार्ड के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहीं थीं। इसी बीच उसका निधन हो गया।
विज्ञापन

प्रताप बताते हैं कि परिवार में किसी का भी आधार कार्ड नहीं बना है, न ही राशन कार्ड है। इसके अलावा न तो प्रधानमंत्री आवास योजना का उन्हें लाभ मिला है और न ही गैस चूल्हे का ही इंतजाम हुआ। प्रताप की पुत्री मोनी बताती हैं कि गैस चूल्हा न होने के चलते वह मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती हैं। पिछले कई दिन से उनके घर में एक अनाज का दाना है। कच्ची दीवार पर पड़ा छप्पर टूट गया है। आंधी-पानी आने की वजह से हम लोग रात में भीगते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, परिवार की दयनीय दशा को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया। इसके बाद उनके निर्देश पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशासनिक अमले को पीड़ित परिवार की मदद के लिए भेजा। नायब तहसीलदार लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की है और तत्कालीन खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया है। वीडियो वायरल होने के बाद तमाम समाजसेवी भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं।


खीरी टाउन के मोहल्ला हानिया टोला में प्रताप के परिवार की दैनिक दशा की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को भेजकर तुरंत मदद उपलब्ध कराई गई है। आगे उनको सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लिखा पड़ी शुरू कर दी गई है। जल्द ही अन्य लाभ दिलवाए जाएंगे। - दुर्गा शक्ति नागपाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed