फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The statues honor life with Vedic mantras

वैदिक मंत्रों के साथ हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Wed, 15 Apr 2015 05:32 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 15 Apr 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
ऋषि आश्रम में बुधवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर हवन, यज्ञ और भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ऋषि आश्रम के नव निर्मित देवालयों में बुधवार को व्यवसाई प्रेमशंकर अग्रवाल ने हनुमान जी, सिद्धेश्वरी मां दुर्गा जी, त्र्यंबकेश्वर महादेव, मां पार्वती, गणेश जी तथा नंदी जी के अलावा ऋषि आश्रम के संस्थापक स्वामी नारदानंद जी की मूर्तियों की स्थापना कराई। इस मौके पर हवन और यज्ञ हुआ। प्रेमशंकर अग्रवाल और उनकी पत्नी रश्मि अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, स्मृति अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और निमिषा अग्रवाल ने यज्ञ में आहुतियां दीं। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में ही ऐसा चमत्कार हैं कि भगवान के निर्गुण और सगुण दोनों रूपों की उपासना की जाती है। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पंडित वटुक शास्त्री, पं.रामदेव शास्त्री, कृष्ण कुमार गौड़ और भवानी सहित तमाम लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ। इसमें शहर के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed