{"_id":"68866da465121c79d20cd71c","slug":"the-station-feeder-line-was-changed-after-shutting-down-the-power-for-six-hours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-151740-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छह घंटे बिजली बंद कर बदली स्टेशन फीडर की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छह घंटे बिजली बंद कर बदली स्टेशन फीडर की लाइन
Sun, 27 Jul 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
पलिया के शेर सिंह चौराहे पर तारों के बारे में एसडीओ को बताते व्यापार मंडल अध्यक्ष। संवाद
पलियाकलां। पलिया के शेर सिंह चौराहे पर रखे ट्रांसफाॅर्मर का तार बार-बार जल जाने के कारण यहां पर काफी दिक्कतें आ रहीं थीं और उपभोक्ताओं को बिजली भी नहीं मिल पा रही थी। इसको लेकर स्टेशन फीडर को बंद कर विद्युत निगम यहां पर कार्य करता रहा। इसके चलते 12 बजे से शाम छह बजे के बाद तक बिजली सप्लाई बाधित रही। पलिया शेर सिंह चौराहे पर स्थित ट्रांसफार्मर के तार काफी पुराने हो गए हैं जिसके चलते यह तार ब्लास्ट होकर जल जाते हैं। इसको बदलने के लिए पूरे स्टेशन फीडर की बिजली काटी जाती है। इसी में रविवार को भी कई जगह तार जलने के बाद प्रभावित हुई बिजली के बाद नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता, महामंत्री जसवीर फ्लोरा व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीओ पुलकित को मौके पर बुलाकर समस्या के बारे में दिखाया।
बताया कि तीन सर्किट के लिए केवल एक-एक तार लगाई गई है जबकि इन सर्किटों के खिलाफ अलग-अलग तारें होनी चाहिए। इसी वजह से लोड अधिक होने के कारण तार जल जाते हैं और बिजली की समस्या सामने आती है। इसको लेकर एसडीओ ने मौका मुआयना करने के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
फाल्ट ठीक होने व तार बदलने के दौरान करीब 12 बजे के बाद से स्टेशन फीडर की बिजली देर शाम तक बंद रही।