फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The statement to the glory of the martyrs saga

शहीदों की गौरवगाथा को किया बयान

Tue, 23 Aug 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 23 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
The statement to the glory of the martyrs saga
bjp - फोटो : amar ujala
- अंतिम दिन विधानसभा क्षेत्रों में निकली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

- गोला पहुंचे जिलाध्यक्ष अरविंद, निकाली यात्रा
- लखीमपुर में बाइक से निकाली तिरंगा यात्रा 

भाजपा की 16 अगस्त से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का समापन मंगलवार को हुआ। गोला गोकर्णनाथ में पूर्व विधायक अरविंद गिरि के संयोजन और जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इधर, लखीमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर बैठक हुई और शहर में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
भाजपा के जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शाक्य की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें सुनील बाथम, दीपक पुरी, नरेश सिंह, मंजू त्यागी, सतीश शर्मा एडवोकेट, घनश्याम वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइक से निकाली गई तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर वापस वहीं आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। निजी गेस्ट हाउस में सभा हुई। इसके बाद तिरंगा यात्रा शहीद राजनरायन मिश्र की जन्मस्थली भीखमपुर गांव पहुंची। जहां शहीद राजनरायन मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां ओमप्रकाश वर्मा, अवधेश मिश्र, मुन्नालाल अवस्थी, घनश्याम वर्मा, डॉ. प्रीती, रिंकू शुक्ला, सुरजनलाल वर्मा, पिन्टू बाजपेयी, ठाकुर प्रसाद गंगवार, दीपेंद्र गुप्त, शशिबाला भारती, अनुराग मिश्र, अनुराग गुप्ता आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी। तिरंगा यात्रा का भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, प्रदेश संगठन मंत्री विजय बहादुर, पूर्व विधायक अरविंद गिरि का इंद्रजीत यादव, रामस्वरूप वर्मा, जयनरायन गुप्ता, भेखराम वर्मा आदि ने स्वागत किया।
बरवर। कस्बे में भाजपा नेता लोकेंद्र प्रताप सिंह की अगुआई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में दिनेश गुप्ता, कुलभूषण श्रीवास्तव, कृष्णचंद्र श्रीवास्तव, पवन आर्य, पंडित राजनरायन आदि मौजूद रहे।
पलियकलां। भीरा में भाजपा नेता और समाजसेवी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में रजनीश सिंह, चरन सिंह, पप्पू सिंह, वीरेन्द्र सिंह, शिव मोहन मौर्य, अवधेश मिश्र आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

महंगापुर। भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सूरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भाजपा के विरेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा से रोड हुआ जाम
ममरी। भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं, दुपहिया और चौपहिया वाहनों की कतार इतनी लंबी थी कि ममरी चौराहे पर पहुंचते ही रोड पर वाहनों का जाम लग गया। काफिले के दोनों तरफ रोडवेज की बसों, ट्रकों सहित तमाम वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। जाम देख कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तब जाकर रोड का यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed