फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The State Election Commission that better management called DM

राज्य चुनाव आयोग बेहतर प्रबंध करने वाले डीएम को बुलाया

Wed, 04 Nov 2015 11:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर हुए चुनाव में बेहतर प्रबंधन से राज्य निर्वाचन आयोग ने खुशी जताई है। आयोग ने अब प्रधान पद पर होने वाले चुनाव की ओर कदम बढ़ा दिया है। इसके लिए आयोग ने बेहतर चुनावी प्रबंधन वाले प्रदेश के पांच जिलों गोरखपुर, आजमगढ़, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और संभल के डीएम को पांच नवंबर को दोपहर 12 बजे आयोग के मुख्यालय में बुलाया है। वहां प्रधान पद पर होने वाले चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने को लेकर पांच बिंदुओं पर सभी जिलाधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

जिन बिंदुओं पर चर्चा होनी है, उनमें निर्वाचन के दौरान लगाई जाने वाली मतदान कर्मियों की ड्यूटी एवं इनसे संबंधित पहलुओं को शामिल किया गया है। वहीं मतगणना व्यवस्था, मतगणना कर्मियों की ड्यूटी एवं मतगणना को कम से कम समय में पूर्ण किए जाने के उपायों पर चर्चा होगी। इसी तरह निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के विवरण तथा मतगणना परिणामों को ससमय आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए की जाने वाली व्यवस्था पर चर्चा होगी। आयोग की इसी बैठक में स्ट्रांग रूम की वोडियोग्राफी के अलावा मतदाता सूची में कतिपय कारणों से छूटे नामों को शामिल करने, त्रुटिपूर्ण नामों का संशोधन एवं अपात्र व्यक्तियों के नामों को विलोपित करने पर भी चर्चा होगी। इधर, ग्राम पंचायतों में प्रधान पद होने वाले चुनाव की तैयारी को प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि प्रधान पद पर होने वाले चुनाव को लेकर पांच नवंबर को राज्य निर्वाचन आयोग की लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक है, जिसमें खीरी जिला समेत पांच जिलों के डीएम शामिल होंगे। इसमें प्रधान पद के चुनाव को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा होनी है।
फिर ड्यूटी करेंगी महिला कर्मचारी
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर संपन्न हुए मतदान में आरक्षित कर्मचारियों सहित करीब आठ हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस बार प्रधानी के चुनाव में भी इन्हीं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का प्रारूप तैयार किया गया है। इनमें महिला कर्मचारी भी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाई जाएगी मेजों की संख्या
प्रशासन के अनुसार जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की मतगणना से स्पष्ट है कि इस प्रक्रिया के पूर्ण होने में 36 घंटे का समय लगता है। माना जा रहा है कि इस अवधि को कम करने तथा मतगणना को कम से कम समय में पूर्ण करने के लिए न्याय पंचायतवार मतगणना टेबुलों की संख्या में वृद्धि कर दी जाएगी। समस्या यह है कि इसके लिए अधिक स्थान की आवश्यकता पड़ेगी।

नामांकन और परिणामों की समय से फीडिंग जरूरी
प्रशासन का सुझाव है कि ग्राम पंचायतों की संख्या अधिक होने के कारण विकासखंड वार दो-दो कंप्यूटर सिस्टम एवं आपरेटर की व्यवस्था की जाए। जिससे नामांकन और परिणाम काफी कम समय में वेबसाइट पर फीड किया जा सके। प्रशासन का मानना है कि मतगणना के बाद उम्मीदवारों को प्राप्त मतों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है। यदि साफ्टवेयर में ऐसी व्यवस्था कर दी जाए कि ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार स्वत: विजयी प्रदर्शित होने लगे, तो परिणामों में शुद्धता होगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed