फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The stalled work of Ucholia power house can start in two days

Lakhimpur Kheri News: दो दिन में शुरू हो सकता है उचौलिया बिजली घर का रुका काम

Fri, 13 Jun 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The stalled work of Ucholia power house can start in two days
उचौलिया। उचौलिया 33 केवी बिजली घर का रुका काम दो दिनों में शुरू होने की उम्मीद है। शासन से जरूरी सामान उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीद है कि एक माह में बिजली आपूर्ति भी होने लगेगी।
विज्ञापन

कल्लुआ ग्राम पंचायत में बन रहे 33 केवी बिजली उपकेंद्र का काम करीब एक साल पहले शुरू हुआ था। इसके लिए शाहजहांपुर के पैना 220 केवी उपकेंद्र से 33 केवी लाइन खींची जा रही है। इस बीच उपकेंद्र में लगने वाला जरूरी सामान न मिलने से उपकेंद्र का काम बीच में रुक गया था। इस समस्या को अमर उजाला ने दो जून के अंक में उठाया था। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने जरूरी सामान को क्रय किया।
विज्ञापन

एसडीओ मोहम्मदी शुभम मौर्य ने बताया कि सामान आ गया है। काम शुरू होने के बाद करीब एक माह में उपकेंद्र चालू हो जाएगा। 33 केवी लाइन का कुछ काम शाहजहांपुर में भावलखेड़ा के पास बाकी है। वह भी शीघ्र पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उचौलिया के लिए नहीं बनेगा टाउन फीडर, लोगों में रोष
उचौलिया 33 केवी बिजलीघर यहां से करीब 10 किमी दूर कल्लुआ ग्राम पंचायत के कोइलछा गांव में बन रहा है। उचौलिया में उपकेंद्र न बनने से कस्बे के लोगों में मायूसी थी। बताया जाता है कि इस वजह से उपकेंद्र से उचौलिया तक नई 11 केवी लाइन खींचकर टाउन फीडर बनाने की बात हुई थी, लेकिन अब बताया जाता है कि पुरानी 11 केवी लाइन में ही टेपिंग कर उचौलिया को बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
इस लाइन से ही बीच में पड़ने वाले गांवों को भी बिजली आपूर्ति की जाएगी। इन गांवों में फाॅल्ट होगा तो उचौलिया की बिजली आपूर्ति भी ठप रहेगी। उपभोक्ताओं का कहना है कि पुरानी लाइन से ही बिजली आपूर्ति होने से लाइन फाॅल्ट की समस्या बनी रहेगी। अलग से फीडर न बनने से लोगों में रोष है। इस संबंध में एसडीओ मोहम्मदी शुभम मौर्य ने कहा कि उचौलिया ग्रामीण क्षेत्र में आता है। इसलिए वहां टाउन फीडर नहीं बन सकता। पुरानी बिजली लाइन में ही टेपिंग कर बिजली आपूर्ति की जाएगी।


उचौलिया निवासी समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बाजपेयी ने मांग की है कि उचौलिया के लिये अलग फीडर बनना चाहिये। जैसा कि पहले कहा जा रहा था कि उचौलिया के लिए अलग फीडर बनेगा। अलग फीडर बनने से कस्बे के लोगों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।




उचौलिया गुरुद्वारा निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य निशान सिंह ने मांग की है कि उचौलिया तक अलग टाउन फीडर बनाया जाए। लंबी लाइन होने के कारण पुरानी लाइन में फाॅल्ट होने की समस्या बनी रहेगी, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed