फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The son-in-law, whose father-in-law spent more than two months in jail for murder, returned home after 15 years

Lakhimpur Kheri News: संशोधित<bha>--</bha><bha>--</bha> ससुर ने काटी जिसकी हत्या में दो माह से ज्यादा की जेल, वही दामाद 15 साल बाद पहुंचा घर

Thu, 12 Jun 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The son-in-law, whose father-in-law spent more than two months in jail for murder, returned home after 15 years
ससुराल से हो गया था लापता, अब दूसरी पत्नी और चार बच्चे भी हैं साथ
विज्ञापन

सिकंदराबाद (लखीमपुर खीरी)। जिसकी हत्या के आरोप में ससुर दो माह से भी ज्यादा समय के लिए जेल में रहा, वही दामाद 15 साल बाद घर लौट आया। पुलिस उसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

मैलानी थाना के कस्बा कुकरा निवासी असालत हुसैन की शादी 16 साल पूर्व थाना नीमगांव के कस्बा सिकंदराबाद निवासी कल्लन बेग की पुत्री सूफिया के साथ हुई थी। असालत करीब 15 वर्ष पूर्व सिकंदराबाद आया था और यहीं से लापता हो गया। असालत की घर वापसी न होने पर उसके परिजनों ने सिकंदराबाद जाकर समधी कल्लन बेग से अपने पुत्र के बारे में जानकारी ली। इस पर असालत के ससुर कल्लन बेग ने बताया कि खाना खाने के बाद वह उन्हें बगैर बताए ही कहीं चला गया।
विज्ञापन

इस पर असालत के माता-पिता को शक हुआ कि उनके पुत्र की हत्या कर लाश को कहीं गायब कर दिया गया। शक के आधार पर कल्लन बेग व उनके पुत्रों अच्छन बेग और लल्लन बेग निवासी सिकंदराबाद पर आरोप लगाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की और आरोपी ससुर कल्लन बेग को जेल भेज दिया। वह दो माह से अधिक जेल में रहे थे। इसके बाद जमानत पर बाहर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बाद में इस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग गई थी। अब असालत के घर वापस आने के बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उसके साथ उसकी दूसरी पत्नी और बच्चे भी हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि पहले लिखे गए हत्या के मुकदमे में एफआर लग चुकी है।

वर्जन
असालत से पूछताछ कर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed