फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The small Kashi, the Shiva mantra

कांवड़ियों के जयघोष से शिवमय हुई छोटी काशी    

Thu, 20 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। 
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।  Updated Thu, 20 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
 The small Kashi, the Shiva mantra
शिवमय - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन शिव मंदिर की परिक्रमा कर भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित   
विज्ञापन


सावन मास में छोटी काशी कांवड़ियों के जयघोष और कीर्तन से शिवमय हो रही है। गेरुंआ वस्त्रधारी कांवड़ियों की टोलियां सुबह से ही सड़कों पर जयकारे लगाती शिव मंदिर की ओर चल पड़ती हैं। वृहस्पतिवार को कासगंज के लगभग डेढ़ दर्जन और एटा के लगभग दो दर्जन कांवड़ियों के जत्थों ने प्राचीन शिव मंदिर की परिक्रमा कर भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित किया। कांवड़िया बुधवार की प्रात: फर्रुखाबाद के घटियाघाट से गंगाजल भरकर खड़ेश्वरी कांवड़ लेकर रवाना हुए थे। उन्होंने दोपहर में शिवजी की पूजा अर्चना की।      
ममरी। छोटी काशी के प्राचीन शिव मंदिर के अभिन्न अंग कहलाने वाले अहमदनगर के क्लेश हरण मंदिर पर सावन मेले में महिला श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। मान्यता है कि सावन मेले में अहमदनगर के क्लेशहरण मंदिर में जलाभिषेक पूजन किए बगैर शिव पूजा अधूरी मानी जाती है। सोमवार, शुक्रवार को पदयात्री कांवड़ियों की भीड़ होती है। शुक्रवार की पूर्व संध्या पर कई महिलाओं ने मंदिर में बेलपत्र, प्रसाद चढ़ाकर भोलेनाथ का पूजन किया और पुरुष श्रद्धालुओं ने बाबा नरसिंह की मठिया में  मदिरा चढ़ाकर और श्री राम जानकी मंदिर में प्रसाद चढ़ा कर पूजन किया। पुजारी विष्णु गिरि ने बताया कि नाग पंचमी के मौके पर बाबा नरसिंह की मठिया पर विशेष भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बांकेगंज। फर्रखाबाद के निकट घटियाघाट रवाना हुआ कांवड़िया दल वृहस्पतिवार दोपहर कस्बे के शिव मंदिर पहुंचने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बा सहित निकटवर्ती गांवों का कांवड़िया दल घटियाघाट रवाना हुआ था। जहां से सजी-धजी कांवड़ में गंगाजल लेकर पैदल यात्रा के जरिए गोला के पौराणिक शिवधाम में पूजा-पाठ के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। दोपहर बाद कस्बा पहुंचने पर कस्बा स्थित शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ ने दल में शामिल श्रद्धालुओं की आरती उतारने के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed