फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The service of both the teachers of Kasturba, who took the girl students hostage, ended

छात्राओं को बंधक बनाने वाली कस्तूरबा की दोनों शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त

Thu, 28 Apr 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The service of both the teachers of Kasturba, who took the girl students hostage, ended
लखीमपुर खीरी। बेहजम के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को बंधक बनाने के मामले में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के अनुमोदन पर बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय ने दोनों आरोपी शिक्षिकाओं गोल्डी कटियार और मनोरमा मिश्रा की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही दो अन्य शिक्षिकाओं आशारानी पाठक और श्रीदेवी का भी तबादला दूसरे ब्लॉक में किया गया है। बेहजम में शिक्षण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने के लिए लखीमपुर और ईसानगर ब्लॉक से एक-एक शिक्षिका को बेहजम भेजा गया है।
विज्ञापन

बेहजम स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में महिला शिक्षकों के बीच गुटबाजी के कारण आए-दिन माहौल खराब हो रहा था। बीएसए ने दो शिक्षिकाओं गोल्डी कटियार और मनोरमा मिश्रा का तबादला दूसरे ब्लॉक में कर दिया था। जानकारी मिलने पर दोनों शिक्षिकाओं ने तबादला रुकवाने के लिए विद्यालय की करीब 20 छात्राओें को मोहरा बनाते हुए बृहस्पतिवार की रात उन्हें विद्यालय की दोमंजिला छत पर ले जाकर बंधक बना लिया था। दोनों शिक्षिकाओं ने छात्राओं को अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए उकसाया। परेशान होकर छात्राएं चीखने-चिल्लाने लगी थीं। सूचना पाकर बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू श्रीवास्तव रात में विद्यालय पहुंची और महिला पुलिस को बुलाकर छात्राओं को मुक्त कराया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में जिला समन्वयक रेनू श्रीवास्तव ने दोनों शिक्षिकाओं गोल्डी कटियार और मनोरमा मिश्रा के खिलाफ नीमगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीएसए ने मामले की विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई थी। कमेटी की रिपोर्ट सोमवार को बीएसए को सौंपी दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए। छात्राओं ने भी अपने बयान में दोनों शिक्षिकाओं द्वारा छत पर बंधक बनाए जाने की बात कही है। रसोइयों के अलावा स्टाफ का भी बयान दर्ज किया गया। इसमें भी दोनों शिक्षिकाओं पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर बीएसए ने दोनों शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम के पास भेजी थी। डीएम ने दोनों शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त करने का अनुमोदन कर दिया। बीएसए ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं गोल्डी कटियार व मनोरमा मिश्रा की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा शिक्षिका आशारानी पाठक का तबादला ईसानगर और शिक्षिका श्रीदेवी का तबादला मितौली के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में किया गया है। वहीं लखीमपुर और ईसानगर से एक-एक शिक्षिका को बेहजम भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed