फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The second step in the three leaflets 387 dismissed

दूसरे चरण के 387 में तीन पर्चे खारिज

Mon, 05 Oct 2015 11:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 05 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
The second step in the three leaflets 387 dismissed
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा होने के बाद प्रशासन ने कलक्ट्रेट में सूची चस्पा कर दी। जांच प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के तीन प्रत्याशियों का नामांकन खारिज कर दिया गया। जिसके बाद फाइनल सूची में 384 उम्मीदवार ही शेष बचे हैं। सीडीओ/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) नितीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। वहीं कुंभी, बिजुआ, बांकेगंज और फूलबेंहड़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 80 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के जिन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज किया गया है, उनमें बिजुआ प्रथम से नामांकन दाखिल होने करने वाले मालपुर गांव निवासी अजय सिंह, बांकेगंज प्रथम से शिवकुमारी पत्नी जोगेंद्र सिंह निवासी गांव बघौड़ा और बांकेगंज पंचम से पुष्पा पत्नी मनीष सिंह निवासी गांव भटपुरवा शामिल हैं। प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) नितीश कुमार ने बताया कि बिजुआ प्रथम से अजय सिंह ने अपने नामांकन के साथ जो मतदाता सूची संलग्न की है, उसमें फर्जी तरीके से अपना नाम बढ़ाया है। अजय ने 30 सितंबर को मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए प्रार्थना-पत्र दिया था, लेकिन समय-सीमा समाप्त होने के कारण एक अक्तूबर को ही प्रार्थना-पत्र निरस्त कर दिया गया था। एसडीएम गोला विनोद गुप्ता ने बताया कि फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद अजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसी तरह शिवकुमारी ने बांकेगंज प्रथम से नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें मतदाता सूची में उनका नाम न होने के कारण नामांकन निरस्त कर दिया गया। वहीं बांकेगंज पंचम से पुष्पा कुमारी के नामांकन पत्र में अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र न होने के कारण पर्चा खारिज कर दिया गया। पुष्पा के नामांकन पत्र में बिहार के कटिहार जिले का जाति प्रमाण-पत्र लगाया गया था, जिसे नहीं माना गया। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए कराए गए नामांकन में तीन पर्चे निरस्त होने के बाद अब 384 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में बचे हैं। जिन्हें मंगलवार को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।  
विज्ञापन

बीडीसी पद पर नामांकन निरस्त होने की स्थिति
ब्लाक       कुल नामांकन      निरस्त      शेष
बांकेगंज          597            9         588
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलबेहड़         673            9         664
बिजुआ           663           56         607

कुंभी              689            6         683

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed