फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The second phase The campaign ends

दूसरे चरण के मतदान का चुनाव प्रचार थमा

Sun, 11 Oct 2015 07:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Oct 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
The second phase The campaign ends
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कुंभी, बांकेगंज, बिजुआ और फूलबेंहड़ ब्लाक में मतदान 13 अक्तूबर को होना है। इसके लिए रविवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। सोमवार को चारों ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन

बांकेगंज। ब्लाक क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में मंगलवार को जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए होने वाले मतदान के लिए रविवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद संभावित प्रत्याशी अब डोर-टू-डोर प्रचार करने में जुटे हुए हैं। चुनाव व्यवस्थापक बीडीओ भूषण कुमार ने बताया कि बांकेगंज ब्लाक क्षेत्र में मंगलवार को जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गईं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 243 पोलिंग स्टेशनों पर प्रात: सात से सांय पांच बजे मतदान होगा। उन्होंने बताया 12 अक्तूबर को पोलिंग पार्टिर्यों को ब्लाक मुख्यालय से मतपेटी और सामग्री उपलब्ध कराने के बाद कस्बा स्थित मेला मैदान में वाहनों से संबधित मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

इन बूथों पर होगा मतदान
बांकेगंज-243
बिजुआ-246
कुंभी-259
फूलबेंहड़-222

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed