फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The second day of the second stage 103 nominations

दूसरे चरण के दूसरे दिन 103 नामांकन

Sun, 04 Oct 2015 12:07 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 04 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
The second day of the second stage 103 nominations
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद पर 103 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। कलक्ट्रेट में सीडीओ/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) नितीश कुमार ने प्रत्याशियों के नामांकन प्राप्त किए। जबकि बांकेगंज, फूलबेहड़, बिजुआ और कुंभी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1539 नामांकन संबंधित ब्लाकों में नियुक्त रिटर्निंग आफीसरों ने प्राप्त किए। बता दें कि दोनों पदों पर दूसरे चरण में इन ब्लाकों में 13 अक्तूबर को मतदान होना है। जिसके लिए दूसरे दिन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरे चरण में दूसरे दिन नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में सपा विधायक रामसरन के छोटे भाई की पत्नी माया देवी, बसपा समर्थित प्रत्याशी रीता वर्मा समेत तमाम प्रत्याशी शामिल हैं। तमाम प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थन में काफी संख्या में लोग आए थे, लेकिन पर्चा दाखिल करने के लिए सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया। सभी प्रत्याशियों सादगी से अपना पर्चा दाखिल किया। दूसरे चरण के दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद एसडीएम सदर आलोक वर्मा और सीओ सिटी एमपी सिंह कर रहे थे। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। पहले चरण के नामांकन की अपेक्षा दूसरे चरण में पुलिस ज्यादा सतर्क दिखाई पड़ी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन
बिजुआ प्रथम..............4
बिजुआ द्वितीय.............12
बिजुआ तृतीय..............8
बिजुआ चतुर्थ..............6
बिजुआ पंचम..............4
फूलबेहड़ प्रथम................6
फूलबेहड़ द्वितीय...............1
फूलबेहड़ तृतीय................8
फूलबेहड़ चतुर्थ................4
बांकेगंज प्रथम................7
बांकेगंज द्वितीय...............6
बांकेगंज तृतीय................7
बांकेगंज चतुर्थ................4
बांकेगंज पंचम................4
कुंभी प्रथम..................3
कुंभी द्वितीय.................5
तृतीय तृतीय..................10
कुंभी चतुर्थ...................4
योग.............................103
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक वार नामांकन
ब्लाक                दाखिल नामांकन
बांकेगंज....................189
बिजुआ.....................312
फूलबेहड़...................355
कुंभी........................683
योग.........................1539

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed