{"_id":"d60de19b739f01c809b4e88e4b89188e","slug":"the-second-day-of-the-fourth-stage-52-nominations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण के दूसरे दिन 52 नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण के दूसरे दिन 52 नामांकन
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Oct 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 16 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए दूसरे दिन प्रत्याशियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 52 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट में सीडीओ/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) नितीश कुमार ने प्रत्याशियों से नामांकन प्राप्त किए। जबकि रमियाबेंहड़, निघासन और पलिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन संबंधित ब्लाकों में नियुक्त रिटर्निंग आफीसरों ने प्राप्त किए। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चौथे चरण का मतदान 29 अक्तूबर को होना है। इस क्रम में दूसरे दिन रमियाबेहड़, निघासन और पलिया ब्लाक में 413 नामांकन हुआ।
चौथे चरण में दूसरे दिन नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में कविता सिंह, सुरेंद्र सिंह गामा, प्रेम जायसवाल समेत तमाम प्रत्याशी शामिल हैं। प्रत्याशियों ने अपने पर्चे सादगी से दाखिल किए लेकिन ग्रामीण अंचलों से काफी संख्या में उनके समर्थक नामांकन में शामिल होने आए थे लेकिन समर्थक कलक्ट्रेट परिसर से बाहर ही घूमते रहे। इस दौरान कलक्ट्रेट के मुख्य गेट, नामांकन स्थल और पिछले गेट पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। गौरतलब है कि तीन ब्लाकों रमियाबेंहड़, निघासन और पलिया में होने वाले चौथे चरण के चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के लिए शुक्रवार को 249 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया था, जबकि शनिवार को 52 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जिससे प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर 301 हो गई है।
प्रचार के लिए चुनाव चिह्न की दरकार
चौथे चरण के नामांकन का शनिवार को आखिरी दिन था, अब प्रत्याशियों को प्रचार के लिए चुनाव चिह्न की दरकार है। चौथे चरण का मतदान सबसे आखिरी में 29 अक्तूबर को होना है। प्रत्याशियों का कहना है कि प्रचार के लिए उनके पास कम समय बचा है। इसलिए वह वोटरों को जल्द अपने निशान के साथ जनसंपर्क बढ़ाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन
रमियाबेहड़...
रमियाबेहड़ प्रथम............06
रमियाबेहड़ द्वितीय............02
रमियाबेहड़ तृतीय..............04
रमियाबेहड़ चतुर्थ..............02
रमियाबेहड़ पंचम..............03
.....................................
निघासन.....
निघासन प्रथम................02
निघासन द्वितीय...............03
निघासन तृतीय................02
निघासन चतुर्थ................03
निघासन पंचम................03
निघासन षष्टम................01
..........................................
पलिया........
पलिया प्रथम................03
पलिया द्वितीय...............09
पलिया तृतीय................03
पलिया चतुर्थ................03
पलिया पंचम................03
..........................................
योग.............................52
..........................................
इंसेट........
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक वार नामांकन
ब्लाक दाखिल नामांकन
रमियाबेहड़...............118
निघासन...................150
पलिया....................145
योग........................413