{"_id":"689e1ccd607903d50b0518c8","slug":"the-second-accused-in-the-case-of-assault-on-the-dhaba-operator-is-in-custody-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-153262-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ढाबा संचालक से मारपीट मामले का दूसरा आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ढाबा संचालक से मारपीट मामले का दूसरा आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर स्थित ढाबा संचालक के साथ मारपीट के मामले में एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं तीसरे नामजद आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि ढाबा संचालक वीरेंद्र विश्वकर्मा के साथ करीब एक सप्ताह पहले अर्पण शुक्ला निवासी आवास विकास, रोहित शर्मा निवासी आवास विकास और देव जुनेजा निवासी सुंदरपुरम ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए सोने की चेन और 20 हजार की नकदी लूटकर भाग गए थे।
तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस अर्पण शुक्ला को पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं दूसरे नामजद आरोपी रोहित शर्मा को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को एक अस्पताल में भर्ती करवा रखा था। तीसरे नामजद आरोपी देव जुनेजा की तलाश में जुटी है। संवाद